जानकारों के अनुसार बैठक में जी-23 सदस्यों ने स्थायी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की गई। पांच राज्यों में कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाना जरूरी हो गया है !पायलट जमीनी स्तर पर काम करने वाले युवा नेता हैं। साथ ही उनमें दायित्व और लोगों को साथ चलने की योग्यता है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में भारी संख्या में युवा और नौजवान कांग्रेस से जुड़े हैं। ऐसे में हो सकता है कि पायलट बहुत जल्द कांग्रेस की कमान संभालते हुए नजर आ सकते हैं।
ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया। 2024 तक सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम प्रमुख बने रहने के लिए चुना गया था। कांग्रेस सभी राज्यों में बुरी तरह हारी है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह अपने दोनों सीटों पर हार गए। वहीं नवजोत सिंह सिद्दू, अमरिंदर कौर और हरीश रावत को भी करारी हार मिली है। मिडिया रिपोर्ट