छिंदवाड़ा के बिछुआ में कई इलाकों में पानी भर गया। स्कूलों में पानी भरने की वजह से स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के चलते छिंदवाड़ा-नागपुर हाइवे लगभग 5 बंद रहा। वहीं, खरगोन जिले के सेगांव में बोराड़ नदी में बाढ़ आने से खंडवा-बड़ौदा स्टेट हाइवे बंद हो गया है। बारिश के चलते आकाशीय बिजली का कहर भी देखने को मिल रहा है। बीते 37 दिनों में प्रदेश में 90 से ज्यादा लोग बिजली की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैंपिछले 24 घन्टों की बात करें तो प्रदेश में भोपाल एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शहडोल एव रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार खातेगांव में 27, घोड़ाडोगरी में 16, बिछुआ में 13, नटेरन में 12, नसरूल्लाहगंज में 11, अरेरा हिल्स, रायसेन में 10 नवीबाग, भीमपुर वरला, चाँद में 9, बैरागढ़, रेहली, शमशाबाद में 7 सेमी बारिश पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई है ।
मौसम विभाग ने राजधानी भोपाल समेत, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभाग के जिलों और दमोह, सागर, उमरिया और गुना जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश के दौरान 45 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि विदिशा में साढ़े तीन घंटे की बारिश में 8 इंच और रायसेन में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल के कई इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शाहपुरा, लालघाटी, बैरागढ़, बागसेवनियां, बीडीए कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलप्लावन देखने को मिला। राजधानी भोपाल की 100 से ज्यादा बस्तियां और 20 से ज्यादा सड़कें बारिश के पानी से लबालब भरी हैं।
