बीते दिनों प्रदेश भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमे छिंदवाडा जिले की सौंसर और पांढुर्णा विधानसभा सीटों पर आपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के साथ ही क्षेत्र में प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है ! तभी से लगातार स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं ….
पांढुर्णा विधानसभा में भाजपा के द्वारा प्रकाश उईके और सौंसर से नाना मोहोड को प्रत्याशी बनाया गया है, लेकिन यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी थमती नजर नहीं आ रही है। पांढुर्णा में प्रकाश उईके को बाहरी प्रत्याशी बताकर और नाना को शराब व रेत माफियों का संरक्षक बताकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार उनका विरोध कर रहे है।
गुरुवार को भी छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो के दौरान प्रकाश उईके का विरोध किया। दरअसल उनके हाथों में बैनर पोस्टर भी थे, जिसमें यह लिखा था कि बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा।
गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री कमल पटेल के सामने भी प्रत्याशी का विरोध किया गया, ऐसे में प्रभारी मंत्री ने किसी भी तरह के विरोध से इनकार किया था, ऐसे में अब दोबारा यह विरोध होना इस बात को बल दे रहा है कि कहीं ना कहीं प्रत्याशीयों का विरोध हो रहा है और यह आग आगे चल कर दावानल का रुप ना धारण कर ले !
जानकारों का मानना है कि मुख्यमंत्री के कल पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा करने के साथ ही सौंसर और पांढुर्णा क्षेत्र की जनता में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के विरोध का जहर और भी घातक हो गया है ! जाम सांवरी में श्री हनुमान लोक के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान यह चित्र बहुत कुछ बयाँ कर रहा है ,जिसमे मुख्यमंत्री जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल और संतरांचल के प्रत्याशियों की भावभंगिमा चिंताजनक तश्वीर पेश कर रही है ! जिसमे प्रकाश उइके अपना चेहरा छिपा रहे है ….