छिंदवाड़ा जिले के सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन आज जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉकों में हर्सोल्लाहस के साथ मनाया जा रहा है , जन्मदिवस पर मुख्य समारोह राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में धर्मगुरुओं का सम्मान किया
जाएगा।

शहर युवक कांग्रेस सदस्य जिला चिकित्सालय में रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा करेंगे। शाम 6 बजे फव्वारा चौक पर आतिशबाजी के साथ केक काटकर मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
एनएसयूआई सुबह 9.30 बजे से सिमरिया हनुमान मंदिर, गुरुद्वारा साहेब व भैय्याजी सरकार की दरगाह पर सजदा करने के साथ पीजी कॉलेज केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाएगी। झुग्गी प्रकोष्ठ जरूरतमंदों को आवश्यक सामग्री वितरित करेगा। एससी प्रकोष्ठ केक काटेगा। सेवादल करेगा पथ संचलन व सुंदर कांड का पाठ करेगा।
सभी 48 वार्डों में केक काटकर सांसद का जन्मदिन मनाया जाएगा। महिला कांग्रेस वृद्धाश्रम में केक काटने के उपरांत बुजुर्गों को स्वल्पहार कराया जाएगा। इसके उपरांत आधार फॉउंडेशन में दिव्यांगों के बीच व चंदनगांव स्थित आधार फाउंडेशन में केक काटा जाएगा।