21 वि सदी में जहाँ मनुष्य ने विकास के नए-नए सोपाल हासिल कर लिए है ! परन्तु वही लोगों में इंसानियत खो दी है ! चाँद पैसों के खातिर लोग एक दुसरे की जान लेने से भी पीछे नही है ! तो सवाल उठता है की क्या यही वास्तविक विकास है ? जबलपुर जिले के सिहोरा थाना अंतर्गत ग्राम लमकना में हुए अधेड़ व्यक्ति के अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी नवयुवक को गिरफ्तार कर लिया है। अधेड़ ने खेत कटाई के पांच हजार रुपये लेकर शराब में खर्च कर दिए थे, जिसके कारण युवक ने डंडे से हमला कर अधेड़ की हत्या कर दी थी।
एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा ने बताया कि ग्राम लमकना में तालाब किनारे एक अधेड़ व्यक्ति की रक्त रंजित लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मृतक के सिर और चेहरे पर लाठी से वार किए जाने के निशान थे। उसके मुंह और नाक से खून बह रहा था। मृतक की शिनाख्त ग्राम रीछी निवासी शिव सिंह ठाकुर उम्र 52 साल के रूप में हुई थी।
पुलिस को जाँच में ज्ञात हुआ कि अधेड़ तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से निखिल पटेल उम्र 19 साल के पास काम करता था। हार्वेस्टर से किसानों की फसल कटवाता था और रुपये लेकर निखिल को देता था। अधेड़ फसल की कटाई के पांच हजार रुपये लेकर खर्च कर दिए थे, जिसके कारण दोनों में विवाद हुआ था।
पुलिस ने नवयुवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि अधेड़ रात के समय तालाब के किराने सोने जाता था। रात में जैसे ही अधेड़ आया, उसने लकड़ी से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उसने कई प्रहार किए और उसकी मौत होने पर भाग गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।