कमलनाथ के निवास पर पहुंची हजारों महिलाएं ..

प्रदेश में विधानसभा चुनाव में विजय श्री पाने के लिए मामा शिवराज में महिलाओं को माध्यम बनाया है ! अब उसी का अनुशरण करते हुए प्रत्याशी महिलाओं को आगे कर अपनी टिकट का दावा तो ठोक ही रहे है परन्तु अब वे शक्ति परिक्षण करने में भी पीछे नही है ! आज सुबह कुछ ऐसा ही नजारा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निवास पर देखने को मिला जहाँ हजारों की संख्या में महिलाएं भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से संजीव सक्सेना उर्फ़ बॉस को टिकट दिए जाने की मांग कर रहीं थीं….

महिलाओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट कर उन्हें अपना प्रार्थना पत्र सौंपा। इसके साथ ही इन्होंने सक्सेना के समर्थन में सांकेतिक पैदल मार्च भी निकाला। इन महिलाओं का नेतृत्व कर रहीं ! भोपाल चैप्टर की अध्यक्ष श्रेया अग्निहोत्री ने बताया कि हम सभी लगभग  6 हजार से अधिक महिलाओं ने कमलनाथ से मुलकात कर सक्सेना को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की ओर से दक्षिण पश्चिम विधानसभा टिकट दिए जाने की मांग रखी है।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव 2018 के लिए भी भोपाल की दक्षिण पश्चिम सीट से संजीव सक्सेना ने कांग्रेस की तरफ से टिकट का दावा ठोका था, लेकिन उन्हें टिकट न देकर 2023 के लिए आश्वासन दिया गया था। उनके स्थान पर पीसी शर्मा को मौका मिला। पीसी शर्मा ने यहां से जीत हासिल कर इस सीट को कांग्रेस की झोली में डाल दिया। अब इस बार विधानसभा चुनाव 2023 में संजीव सक्सेना ने एक बार फिर टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। दूसरी तरफ सिटिंग विधायक पीसी शर्मा भी मैदान में हैं और पूरी तरह से अपने टिकट के लिए कॉन्फिडेंट नजर आ रहे हैं। मिडिया रिपोर्ट