मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनावों में महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए लाडली बहना योजना का जो दावं चला है उससे प्रदेश में चुनावों की भावी तश्वीर परिबर्तित होनी नजर आ रही है ! इस योजना के चलते भाजपा ने अपनी सरकार के विपरीत सत्ता विरोधी लहर की धार को काफी हद तक कमजोर कर दिया है ! मामा की इस चाल की काट अब तक खोजने में कांग्रेस सफल नही हो पाई है ! प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अब अक्टूबर से सभी बहनों के खाते में 1250 रुपए आएंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए है….

जानकारों के मुताबिक इस बार 7 दिन पहले राशि जारी की जा सकती है। वही सीएम शिवराज ने 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी लाड़ली बहना योजना में शामिल करने का ऐलान किया है। जल्द ही इन बहनों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।माना जा रहा है कि इस ऐलान के बाद हितग्राहियों की संख्या 1.40 लाख के आसपास हो जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस 21 से 23 वर्ष की अविवाहित बहनों को भी लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित करने की बात को दोहराते हुए कहा कि लाड़ली बहना योजना से बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिले हैं। इस योजना से बहनों को घर परिवार के साथ ही समाज में भी सम्मान मिला है। मैंने बहनों को पैसे ही नहीं, सम्मान भी दिलवाया है। लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से अब बहने अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर रही है।
जानकारों के मुताबिक इस बार शिवराज सरकार लाड़ली बहना के खातों में राशि 7 दिन पहले ट्रांसफर करेगी। 3 अक्टूबर को सीएम शिवराज का शहडोल में लाडली बहनों के साथ एक कार्यक्रम प्रस्तावित है और माना जा रहा है कि वहीं से 10 की जगह 3 अक्टूबर को बहनों के खाते में किश्त जारी कर दी जाएगी। इसके अलावा आखरी चुनावी दांव खेलते हुए सीएम एक बार फिर 250 रुपए और राशि बढ़ाने का ऐलान कर सकते है। इसका कारण आचार संहिता है, खबर है कि 4 अक्टूबर को वोटर लिस्ट फाइनल होते ही 15 अक्टूबर से पहले कभी भी आचार संहिता का ऐलान हो सकता है, ऐसे में सरकार कोई बड़ा ऐलान या घोषणा नहीं कर पाएगें,
अब खाते में आएंगे 1250 रुपए :- गौरतलब है कि सीएम शिवराज ने जब इस योजना की घोषणा की थी तब उन्होंने हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था और इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने एक दूसरी घोषणा करते हुए कहा था कि राशी धीरे-धीरे 3000 रुपये महीना की जाएगी । अब अक्टूबर से हर महीने बहनों के खाते में 1250 रुपये आएंगे।इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।