बैतूल में हेमंत खंडेलवाल का विरोध ..

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टियाँ सक्रीय हो गई है वहीँ प्रत्याशियों को लेकर पार्टियों में मंथन का दौर जारी है ,तो जमीनी कार्यकर्ता अपने भावी नेताओं के लिए टिकट की मांग को लेकर लामबंध होने लगे है ! भाजपा में पहली सूची के प्रत्याशियों को लेकर विरोध अभी शांत भी नहीं हुआ है अब दूसरी सूची के संभावित प्रत्याशियों का विरोध शुरू हो गया है। बैतूल से लगभग 150 से अधिक गाड़ियों में भोपाल भाजपा कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, कार्यकर्ता दिनेश मस्की को टिकट देने की मांग कर रहे हैं ….

प्रदेश के बैतूल जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गुरुवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यह कार्यकर्ता भाजपा के टिकट के दावेदार दिनेश मस्की को टिकट देने की मांग कर रहे है। दरअसल भाजपा की तरफ से बैतूल शहर से पूर्व विधायक और पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल को प्रत्याशी बनाने को लेकर नाम आगे चल रहा है। भाजपा कार्यकर्ता हेमंत खंडेलवाल की दावेदारी का विरोध कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की और बैतूल से दिनेश मस्की को टिकट दिलाने की मांग की।

ज्ञात हो कि हेमंत खंडेलवाल 2018 में विधानसभा चुनाव करीब 30 हजार वोट से हार गए थे। अब बैतूल शहर से किसी नए नेता को मौका देने की मांग उठ रही है।बैतूल से दावेदारी कर रहे दिनेश मश्की ने कहा कि हम पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते है। बैतूल में 80 प्रतिशत आबादी ओबीसी है। हमारी संख्या अधिक होने के बावजूद हमें प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। हम बैतूल में परिवर्तन चाहते हैं। हम अपनी बात रखने भोपाल आए थे। जो भी पार्टी निर्णय लेंगी हम उसको स्वीकार करेंगे।