पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिन्दवाड़ा आगमन..

लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद पहली बार  मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  का छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। अपने तीन दिनी प्रवास के दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शा सुखरामदास (दादा जी) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे ….

जानकारी के  मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का दिनांक 02 जुलाई को प्रात: 12 बजे हेलीकाप्टर  द्वारा आंचलकुण्ड में आगमन होगा जहां वे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

दोपहर 12.30 बजे हर्रई में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात श्री नाथ का दोपहर 1.45 बजे शिकारपुर आगमन होगा। दिनांक 03 जुलाई को अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ का प्रात: 10.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा अमरवाड़ा आगमन होगा, आगमन उपरांत वे आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तदोपरांत प्रात: 11.30 बजे बटकाखापा पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात उनका शिकारपुर आगमन होगा। पूर्व सीएम कमलनाथ दिनांक 04 जुलाई को प्रात: 10.30 बजे छिन्दी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत प्रस्थान करेंगे।