मध्यंप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन के तीसरी बार मंत्री बनने के बाद बालाघाट आगमन पर उनका भव्यय स्वागत किया गया। केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे के साथ गोंदिया से बालाघाट के लिये रवाना हुये। बालाघाट जिले की सीमा में ग्राम रजेगांव पहुंचने पर स्था नीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं आमजन ने उनका स्वाेगत किया..
रजेगांव में आयोजित स्वागगत कार्यक्रम मे श्री सत्यननारायण अग्रवाल, पूर्व विधायक श्री रमेश भटेरे, श्री राजकुमार कर्राहे, जनपद पंचायत किरनापुर के अध्य क्ष श्री कल्याेण सिंह राणा, जनपद पंचायत बालाघाट के अध्यकक्ष श्री फुलचंद सहारे, नगरपालिका बालाघाट की अध्यिक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर पालिका के पार्षद एवं अन्यक गणमान्यक नागरिक उपस्थित थे। मंत्री श्री बिसेन के ग्राम रजेगांव के बाद ग्राम मंगोलीकला, नेवरगांव, सालेटेका, चिखला, खुरसोड़ी, नवेगांव, गोंगलई, कोसमी एवं हनुमान चौक बालाघाट में स्वाेगत किया गया। ग्राम सालेटेका में मंत्री श्री बिसेन के स्वागत में उन्हें फलो से तौला गया।
मंत्री श्री बिसेन ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि उन्हें प्रदेश केबिनेट में तीसरी बार मंत्री बनने का अवसर मिला है, उनका प्रयास होगा कि बालाघाट जिले के विकास को नये आयाम प्रदान करे। उन्हों ने कहा कि आज रजेगांव से लेकर बालाघाट तक रास्ते मे आमजन द्वारा किये गए स्वाेगत से वे अभिभूत है।
उन्होंने कहा कि आगामी 05 सितम्बकर को बालाघाट मे बालाघाट जिले का गौरव दिवस मनाया जायेगा इसमे मुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मेडिकल कालेज एवं लॉ कालेज के लिये भूमिपूजन किया जायेगा। यह बालाघाट के लिये एक ऐतिहासिक सौगात है जिसमें एक साथ मेडिकल कालेज और लॉ कालेज के लिये आधारशिला रखी जायेगी।
मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रसवाद की भावना के साथ काम करती है और भारत को विकसित राष्ट्री बना रही है। उन्होंनने 05 सितम्बमर के कार्यक्रम में सभी लोगों को शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
आयुष मंत्री श्री रामकिशोर नानो कावरे ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की धरा पर केबिनेट मंत्री श्री बिसेन का हम दिल से स्वा गत करते है और मुख्यंमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यीवाद करते है कि उन्होंंने बालाघाट जिले से श्री गौरीशंकर बिसेन को केबिनेट मंत्री बनाया है। यह बालाघाट जिले के लिये ही नही बल्कि सम्पू र्ण मध्यहप्रदेश के लिये गौरव की बात है।
श्री कावरे ने कहा कि मुख्यगमंत्री लाडली बहना योजना में अब अक्टूहबर माह से बहनो के खाते में 1250 रुपये जमा कराये जायेंगे। मुख्यामंत्री श्री चौहान ने रक्षाबंधन त्यौयहार के पूर्व लाडली बहनो को 250-250 रुपये का विशेष उपहार भी दिया है।