हर्षोल्लास के साथ मनाया पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन ..

राजीव कांग्रेस भवन छिन्दवाड़ा व नगर के विभिन्न क्षेत्रों व संस्थानों सहित सम्पूर्ण जिले के विभिन्न अंचलों में जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का जन्मदिन पूर्ण हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया गया। ढोल, धमाल, आतिशबाजी व गगन भेदी नारों के बीच जन्मदिन के मंगल गीत गाकर सभी ने इस विशेष दिन के उत्सव का आनंद लिया….

नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना व दरगाहों पर चादर पेश करने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा साहेब में अरज लगाई प्रात: कालीन आयोजनों में वृद्धाश्रम पहुंचकर कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने बुजुर्गों को भोजन कराया साथ ही नकुलनाथ की ओर से कुर्सियां प्रदान की गई। दोपहर 11.30 बजे से स्थानीय राजीव भवन में मुख्य समारोह का शुभारंभ हुआ। सभी धर्मों के धर्मगुरूजनों ने इस अवसर पर धर्मानुसार स्लोक, मंत्र, अरदास व आयतो के साथ प्रार्थनायें कर पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी की दीर्घायु, निरोगी व सदैव सेवा कार्य में जुटे रहने की परमपिता से प्रार्थना की।

धर्मगुरुओं की शुभाशीष के उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में एक राजनेता के रूप में ख्याति प्राप्त कमलनाथ के ज्येष्ठ पुत्र पूर्व सांसद  नकुलनाथ भी आज अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुये जनसेवा से जुड़े हुये हैं, उन्होंने निर्णय कर लिया है कि वे जीवन भर छिन्दवाड़ा संसदीय क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा के लिए सतत कार्यरत रहेंगे। श्री ओकटे ने जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की ओर से माननीय नकुलनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

पांढुर्ना जिला प्रभारी श्री गंगा प्रसाद तिवारी ने अपने सांसद नकुलनाथ के कार्यों की सराहना करते हुये उन्हें बधाई प्रेषित कर सतत अग्रसर रहने की कामना की। शहर कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मांगो ने सम्बोधित करते हुए राजीव कांग्रेस भवन में उपस्थित समस्त कांग्रेस परिवार के सदस्यों व आमजन को माननीय नकुलनाथ जी के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माननीय नकुलनाथ जी एक राजनेता होने से पहले सच्चे समाजसेवी है, दीन दुखियों, जरूरतमंदों व युवाओं की मदद करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है, किन्तु उन्होंने इसे कभी जाहिर नहीं किया। कार्यक्रम को अशोक राजपूत, संतसिंग सेंगर, आनंद बक्षी, नजरूद्दीन खान, उर्मिला सिंग, शैलू मिश्रा, अजय पटेल, जय सक्सेना, राजू महाराज ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन नितिन उपाध्याय एवं आभार प्रदर्शन पप्पू यादव के द्वारा किया गया।

उदबोधन के उपरांत जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइर, एससी प्रकोष्ठ, नगर निगम के सभापति व पार्षदों सहित उपस्थित बंधुओं ने केक काटकर श्री नकुलनाथ को संगीतमयी बधाई दी। कांग्रेसजन ने स्वभोज का आनंद लिया।

युवक कांग्रेस ने किया रक्तदान:- पीडित मानवता की सेवा के लिये सदैव समर्पित रहने वाले माननीय नकुलनाथ जी का अनुसरण करते हुये युवक कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्यों ने युवक कांग्रेस अध्यक्ष गोलू पटेल के नेतृत्व में रक्तदान-महादान के मूलमंत्र को दोहराया व अपने नेता माननीय नकुलनाथ जी के स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की।

जिला महिला कांग्रेस ने बांटे तुलसी के पौधे:- सामाजिक कार्यक्रमों में अग्रणी जिला महिला कांग्रेस की सदस्यों ने संगठन अध्यक्ष श्रीमती किरण चौधरी के नेतृत्व में राजीव कांग्रेस भवन से माननीय नकुलनाथ जी के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए पवित्र तुलसी के पौधे का वितरण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वितरित की आवश्यक सामग्री:- कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने जरूरतमंद परिवारों व जरूरतमंद को टिफिन बॉक्स, कम्बल व भजन सामग्री का वितरण किया। सर्वप्रथम केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित की, तत्पश्चात कांग्रेस की वरिष्ठ मातृशक्ति व वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों का सम्मान किया गया।

एनएसयूआई ने काटा केक:- एनएसयूआई के द्वारा राजीव गांधी बस स्टैंड पर केक काटकर माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिन मनाया। एनएसयूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ:- कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ पोआमा स्थित आधार फाउंडेशन स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचकर माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिन मनाया। यहां जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री विश्वनाथ ओकटे, धर्मेन्द्र सोनू मांगो, जय सक्सेना, गुरूचरण खरे, पप्पू यादव, हंसा अम्बर दाढ़े, आनंद राजपूत, राहुल मालवी, आशीष चौधरी, नितिन उपाध्याय व अल्केश कोल्हे के द्वारा नकद राशि प्रदान की गई ताकि यहां अध्ययनरत बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताएं पूरी हो सकें। माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिन मनाया गया। इसी प्रकार कांग्रेस एसटी प्रकोष्ठ के द्वारा मानसरोवर कॉम्प्लैक्स में सामग्री का वितरण कर जन्मदिन की खुशियां मनाई।

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय एवं ब्लॉक मुख्यालय पर पौधरोपण कर पूर्व सांसद माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

शहर कांग्रेस ने वार्डों में किए आयोजन:- शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा पश्चिम उपब्लॉक द्वारा शंकर मडिया महाराणा प्रताप चौक, उत्तर उपब्लॉक ऊंट खाना चौक, दक्षिण उपब्लॉक चंदनगांव बस स्टैंड, मध्य उपब्लॉक द्वारा माननीय नकुलनाथ जी का जन्मदिन केक काटकर व आतिशबाजी कर मनाया।

कांग्रेस सेवादल ने किया पौधरोपण:- कांग्रेस सेवादल के द्वारा स्टेडियम ग्राउंड पर केक काटा गया जिसके पश्चात शहर के वार्ड क्रमांक 47 में पौधरोपण किया गया। कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सुरेश कपाले ने बताया कि कांग्रेस सेवादल के पांच उप ब्लॉकों में पदाधिकारियों के द्वारा माननीय नकुलनाथ जी के जन्मदिन पर पौधे रोपे गए।