FDDI छिंदवाड़ा में ‘आरोहण 2026’ का आगाज़ ,देशभर के 250 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा ..
Footwear Design and Development Institute (एफडीडीआई) छिंदवाड़ा में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र प्रभारी अरित्रा दास, खेल संयोजक प्रवीण कड़वे एवं सुशांत यादव, एडमिशन प्रमुख जाग्रत सदारंग, पूजा राजपूत सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में ‘आरोहण 2026’ खेल प्रतियोगिता, प्लेसमेंट और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की गईं।
‘आरोहण 2026’ : खेल और प्रतिभा का राष्ट्रीय मंच
एफडीडीआई छिंदवाड़ा में 24 से 27 फरवरी 2026 तक ऑल इंडिया इंटर कैंपस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता ‘आरोहण 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
इसमें देशभर के प्रमुख कैंपस—नोएडा, चंडीगढ़, रोहतक, पटना, जोधपुर, गुना, फुरसतगंज, अंकलेश्वर, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से 250 से अधिक छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं में टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करना है।
प्रमुख प्रतियोगिताएं:
-
टीम गेम्स: क्रिकेट, वॉलीबॉल
-
एथलेटिक्स: 100m, 200m दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक
-
इनडोर गेम्स: बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, कैरम
उद्घाटन समारोह 24 फरवरी को सुबह 10 बजे प्रो. इंद्रकुमार त्रिपाठी के मुख्य आतिथ्य में होगा, जिसमें मार्च पास्ट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
केंद्र प्रभारी अरित्रा दास ने कहा कि यह आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का अवसर देगा। संस्थान का लक्ष्य फुटवियर, लेदर, फैशन और रिटेल इंडस्ट्री के लिए कुशल और पेशेवर युवा तैयार करना है।
एफडीडीआई छिंदवाड़ा का ‘आरोहण 2026’ न केवल खेल प्रतिभाओं का मंच है, बल्कि यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, प्लेसमेंट क्षमता और करियर अवसरों की मजबूत तस्वीर भी पेश करता है। खेल, शिक्षा और रोजगार—तीनों मोर्चों पर यह आयोजन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित होने जा रहा है।
