महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन, उनके स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार के लिये मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत प्रथम चरण में 3 लाख 91 हजार 176 महिला पात्र पाई गई जिनके स्वीकृति पत्र सभी पात्र महिलाओं को प्रदान किये जा चुके हैं एवं द्वितीय चरण में 15 हजार 142 महिलायें पात्र पाई गई हैं जिनके स्वीकृति पत्र गत 3 सितंबर 2023 को वितरित किये जा चुके हैं….
प्रथम चरण में कुल डीवीटी सक्रिय 3 लाख 89 हजार 998 महिलाओं को 3 किश्तों की राशि प्रदान की जा चुकी है। इस तरह कुल 119 करोड़ रूपये की राशि छिंदवाड़ा जिले से पात्र महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है ! अगले माह अक्टूबर 2023 से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1000 रूपये की राशि को बढाकर 1250 रूपये की राशि की जायेगी । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने बताया कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की डीबीटी सक्रिय लाडली बहनों को उनकी चौथी किश्त व द्वितीय चरण की डीबीटी सक्रिय लाडली बहनों को प्रथम किश्त 10 सितम्बर 2023 को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा ऑनलाईन डिजीटली प्रदान की जायेगी। छिंदवाड़ा जिले में दोनों चरणों में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत कुल 4 लाख 6 हजार 318 पात्र महिलायें हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति नकारात्मक सोच, कुप्रथाओं, भेदभावों में परिवर्तन लाने के लिये मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाडली सेना का निर्माण किया गया है, जिनका काम प्रचार प्रसार के माध्यम से समाज में परिवर्तन लाना है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा 10 सितंबर 2023 को ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तर से प्रसारित होने वाले इस राशि अंतरण कार्यक्रम का लाईव प्रसारण प्रत्येक ग्राम, ग्राम पंचायत कार्यालय और नगरीय निकाय के वार्ड में बड़ी स्क्रीन पर किया जायेगा जिसमें सभी लाडली बहना उपस्थित रहेंगी ।