38 हजार अंडे और 147 Kg मुर्गियां दफन ..

बर्ड फ्लू की दस्तक के साथ ही जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है इसी की चलते छिंदवाड़ा में38 हजार से अधिक अंडे नष्ट  और 500 मुर्गे-मुर्गियां के साथ ही वहीँ 758 मृत मुर्गियों कोजिला प्रशासन की देखरेख दफनाई गई..
बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। आज मटन व चिकन मार्केट को सील करने के साथ यहां 30 दिन के लिए मटन-चिकन और अंडे की बिक्री बंद करवा दी गई है।

इसके साथ ही प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए मंगलवार को मटन मार्केट क्षेत्र से 38 हजार से अधिक अंडे जब्त करके नष्ट किए। साथ ही 500 मुर्गे-मुर्गियां जब्त करने के साथ ही वहीँ 758 मृत मुर्गियों को  शहर के बाहर जामुनझिरी कचरा घर के पास गड्डा खोदकर दफना दिया गया।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि आने वाले कुछ दिनों तक चिकन-मटन और अंडे का सेवन करने से बचें।