विश्व निर्माण में अग्रणी विश्वकर्मा समाज ..

विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा का आशीर्वाद लेने पहुचे मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन
आज सर्व विश्वकर्मा समाज बालाघाट द्वारा आवलझरी में भगवान विश्वकर्मा के पूजन हवन कार्यक्रम में हजारों की तादाद में विश्वकर्मा परिवार के स्वजन पहुचे जहां पूजा अर्चना के बाद प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया गया ….

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर बिसेन मंत्री केबिनेट ने भगवान श्री विश्वकर्मा का पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया । मंत्री श्री बिसेन ने सर्व विश्वकर्मा समाज के उपस्थित बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व के निर्माण में भगवान विश्वकर्मा का योगदान है और आज विश्वकर्मा समाज के लोग रात दिन मेहनत कर विश्व निर्माण की दिशा में अग्रणी है !

उन्होंने कहा कि आज देश मे विश्वकर्मा बन्धुओ के योगदान को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी पहचाना है और आज से 13000 करोड़ की विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ भी किया है जिसमे विश्वकर्मा बंधु अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर सस्ते दर पर लोन प्राप्त कर सकेंगे और अपने रोजगार को आगे बढ़ाएं जिससे देश भी तरक्की करेगा उन्होंने और समस्त विश्वकर्मा परिवारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में बालाघाट भरवेली सहित आस पास के ग्रामीण अंचलों से स्वजाति बंधु उपस्थित रहे इस अवसर पर भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभा यात्रा भी निकाली गई