TV एंकरों के खिलाफ नफरत फैलाने की शिकायत..

महाराष्ट्र के धुले जिले के पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित के पास एक शिकायत दर्ज की गयी है। शिकायत में कहा गया कि कोरोना महामारी के संकट काल में कुछ मीडिया घरानों और उनके एंकरों द्वारा नफरत फैलाने और मुस्लिमों के खिलाफ आम जनता का भड़काने की कोशिश हो रही हैशिकायतकर्ता ने मिडिया को बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में शामिल तब्लीगी जमात को लेकर Zee News, INDIA TV, ABP News हिंदी और मराठी में लगातार नफरत फैलाने वाली खबरें प्रसारित कर रहे हैं…

शिकायत में आगे कहा गया कि महामारी की खबरों को दिखाते हुए मुस्लिम धर्म के महत्वपूर्ण लोगों के खिलाफ अबशब्द बोला जा रहा है। साथ ही महामारी के संकट के बीच फंसे लोगों को हिंदू-मुसलमान की सांप्रदायिक मानसिकता को उकसाने का काम भी मीडिया घरानों के ये नामी एंकर कर रहे हैं।

हाराष्ट्र के उत्तर पश्चिमी जिला ​धुले के व्यापारी शोएब शेख असफाक ने जिले के पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि Zee न्यूज के एंकर सुधीर चौधरी, INDIA TV प्रमुख व एंकर रजत शर्मा, ABP के प्रमुख अशोक सरकार,ABP की एंकर रोमाना इसरार खान व ABP की ही रुबिका लियाकत खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

स मामले के शिकायतकर्ता शोएब शेख असफाक ने ‘जनज्वार’ से हुई बातचीत में कहा कि 3 अप्रैल को की गई इस शिकायत के मामले में अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है, लेकिन एसपी चिन्मय पंडित ने आश्वस्त किया है कि मेरी शिकायत पर आज मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। असफाक ने जिला प्रशासन से हुई बातचीत के आधार पर कहा कि शनिवार व रविवार को छुट्टी और सोमवार को त्योहार होने की वजह से मुकदमा नहीं दर्ज हो पाया, लेकिन आज होने की उम्मीद है।

पेशे से व्यापारी और महाराष्ट्र के धुले जिले के निवासी शोएब शेख असफाक ने कहा, ‘ये तमाम चैनल जिस तरह से तब्लीगी जमात के प्रमुख मौलाना साद के खिलाफ अपशब्द बोल रहे हैं, वह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अगर लॉकडाउन नहीं होता तो हजारों लोग इसके खिलाफ सड़कों पर होते। इन तीनों चैनलों जिनका जिक्र मैंने अपनी शिकायत में किया है, उनकी ​खबरें रातों दिन कोरोना महामारी के संकट में फंसी जनता को सांप्रदायिक बना सिर्फ नफरत सिखा रहे हैं।

शिकायतकर्ता शोएब ने बताया, ‘​​तब्लीगी जमात सिर्फ भारत में नहीं है, दुनिया के 195 देशों में इसकी शाखाएं हैं। इसके प्रमुख मौलाना साद सिर्फ भारतीय मुस्लिम समाज में नहीं, बल्कि विश्वभर में सम्मानित हैं। उनको ऐसे पेश करना जैसे भारत के खिलाफ कोई साजिश की हो, इसे हम लोग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। जैसे देश में हजारों लोग फंसे हुए हैं, वैसे भी निजामुद्दीन तब्लीगी जमात के लोग भी फंसे हुए थे।

पूरी जमात के लोग सरकार, आईबी से लेकर हर तरह के प्रशासनिक अमले से लगातार संपर्क में रहे, इसलिए चैनल अपना सांप्रदायिक एजेंडा तत्काल बंद करें। दुख, तकलीफ और महामारी के समय में अपनी टीआरपी के लिए देश को बांटने की साजिश को कोई भी इंसाफपसंद आदमी बर्दाश्त नहीं करेगा।’

न चैनलों के खिलाफ शिकायती पत्र को अशफाक ने धुले पुलिस अधीक्षक के अलावा सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव महाराष्ट्र, राज्यपाल महाराष्ट्र, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी धुले, अपर पुलिस अधीक्षक धुले, पुलिस निरीक्षक चासंगी रोड पुलिस स्टेशन को भी प्रेषित किया है।                                                                                                                                     साभार जनज्वर