भूकंप से थर्रा गए प्रदेश के तीन जिले ..

आज प्रदेश में भूगर्भीय घटना से प्रदेश के तीन जिले वासियों को रूबरू होना पड़ा ! प्रदेश के पचमढ़ी में आज सुबह लगभग ११ बजे को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप से रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 तीव्रता मापी गई। भूकंप का केंद्र पचमढ़ी से 218 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में था । यह केंद्र जमीन के अंदर 23 किमी की गहराई पर था…. 

प्रदेश के तीन जिलों में झटके महसूस किए गए।जिसमे जबलपुर, उमरिया और पचमढ़ी में भूकंप आया।  जबलपुर के कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा और उमरिया में भी भूकंप महसूस किया गया। हालांकि फिलहाल भूकंप से जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। ज्ञात हो कि इससे पहले ग्वालियर और इंदौर में भूकंप का झटका महसूस किया गया था

ज्ञात हो कि भारत में दो भूकंप जोन हैं। इस वजह से हिमालय क्षेत्र में भूकंप आता है। भारतीय उपमहाद्वीप को भूकंप के खतरे के लिहाज से सीसमिक जोन 2,3,4,5 जोन में बांटा गया है। पांचवां जोन सबसे ज्यादा खतरे वाला माना जाता है। पश्चिमी और केंद्रीय हिमालय क्षेत्र से जुड़े कश्मीर, पूर्वोत्तर और कच्छ का रण इस क्षेत्र में आते हैं।

क्यों आता है भूकंप ;- गौरतलब है कि जब पृथ्वी की सतह के नीचे ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेस के बाद भूकंप आता है। भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है।