फांसी लगाकर आत्महत्या ..

छिंदवाडा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम न्यूटन चौकी अंतर्गत मायावाड़ी गांव में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारों के मुताबिक बताया जा रहा है कि महिला अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाने की जिद कर रही थी, लेकिन जब उसे परिजनों ने जाने नहीं दिया तो उसने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया , पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है….

जानकारों के मुताबिक मायावाड़ी गांव में महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया । महिला अपने रिश्तेदार के घर शादी में ग्राम मोआरी जाना चाहती थी। पति काम पर चला गया, वहीं बेटी कैटरिंग के काम से चली गई। बेटा टैंट खोलने में लग गया। इधर घर में अकेली महिला ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

शाम के वक्त जब सभी घर लौटे तो महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया। महिला नीलवती परानी के दो बच्चे हैं। एक बेटा टेंट में काम करता है। बड़ी बेटी कैटरिंग के काम में जाती है। पति गांव में ही खेत में काम करता है। महिला कल से शादी में मोआरी जाने की बात कर रही थी। महिला का शव देर शाम परासिया अस्पताल की मरचुरी में लाया गया। महिला के भतीजे सूरज ने बताया कि घर में कोई नहीं था। उनकी बुआ ने फांसी लगा ली। न्यूटन पुलिस मामले की जांच कर रही है।