मेडिकल कॉलेज में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए कोटा आरक्षित करेगी ….

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार दौरे के दौरान बालाघाट के लामता में मेडिकल कॉलेज में दाखिले को लेकर एक बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा कि मेडिकल एडमिशन में प्रतिशत के आधार पर नीट के माध्यम से चयन होता है, सरकारी स्कूलों के बच्चों के परिणाम कम आते है, ऐसे में सरकार एक योजना पर काम कर रही है जिसमें सभी जाति वर्ग के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मेडिकल कॉलेज में एक कोटा तय किया जाएगा जहां कम प्रतिशत के बाद भी उन्हें सरकार दाखिला देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी युवा सम्मेलन के दौरान इस योजना की घोषणा की जाएगी जिसको लेकर सरकारी स्तर पर तैयारी की जा रही है।

इस अवसर पर दूरस्थ अंचलों के प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क कोचिंग का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लामता में आयोजित कार्यक्रम में ज़िला प्रशासन के नवाचार के रूप में ज़िले के दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभागी बच्चों के लिए प्रारंभ की जा रही निःशुल्क कोचिंग हमर सम्मान (विकास) का रिमोट की बटन दबाकर शुभारंभ किया।

                                                                                                                                            बालाघाट से शशांक माहुले की रिपोर्ट