विधानसभा चुनावों में अब आप भी मैदान में ..

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेदी तैयार हो रही है जहां भाजपा-कांग्रेस व अन्य राजनैतिक दल तैयारी में जुटे हैं, वहीं आम आदमी पार्टी भी कमर कस रही है। प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। चुनावी अभियान का आगाज ग्वालियर से होने जा रहा है। 14 मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान यहां आ रहे हैं ….

आप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संदीप पाठक ने कहा कि आप प्रदेश की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और अपना सीएम का चेहरा भी घोषित करेगी। लेकिन यह चेहरा कौन होगा यह समय आने पर ही घोषित किया जाएगा। आप का ग्राम स्तर तक संगठन बनाने का काम चल रहा है और हमें उम्मीद है कि आगामी पंद्रह दिन में हमारे संगठन के विस्तार का काम पूरा हो जाएगा और इसके बाद हमारे नेता,पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनावों की तैयारियों में जुट जाएंगे।

संदीप पाठक संगठन मंत्री ने बताया कि 14 मार्च को केजरीवाल और मान एमपी एक विशाल जनसभा करेंगे, जिसमें चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज होगा और आज वे उसी सभा के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करने आए हैं। पाठक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के लिए यह समझना कठिन नहीं है कि भाजपा को देश में अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी रोक सकती है। ये भाजपा के नेताओं को पता है कि यदि केजरीवाल को अभी नहीं रोका तो बाद में उसे रोकना मुश्किल हो जाएगा। चाहे आप पंजाब देख लो ,चाहे आप दिल्ली देख लो। ये इस तरह की हरकतें कर रहे हैं ये देश के लिए अच्छा नहीं है।  राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता होती है, राजनीतिक लड़ाई होनी चाहिए लेकिन इस तरह से चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करना, जनता के काम को रोकना अच्छी बात नहीं है। मिडिया रिपोर्ट