मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया के दरबारी : रामेश्वर शर्मा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आपत्तिजनक बयान पर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है। बुधवार को मध्यप्रदेश से भाजपा  विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान की निंदा की और उनकी तुलना दरबारी… से की। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘ कांग्रेस को आदमी गिनने की आदत नहीं हुई, देश भक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं हुई ना, ये कांग्रेस जो है जैसे सोनिया गांधी के दरबारी … ये बने घूमते हैं वैसे ही उसी दृष्टि से ये देखते हैं, जाकि रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी, जो खुद होता है वो दूसरों को उसी तरह देखते हैं। इसलिए मल्लिकार्जुन खड़गे को समझना चाहिए, कि खुद सोनिया के 10 जनपद के … बने हो इसलिए दूसरों को …कहना अपराध है..

ज्ञात हो कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को राजस्थान के अलवर में रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि हमारी पार्टी के नेताओं ने देश के लिए अपनी जान दी है, इसी दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल किया, कि क्या आपने भी कांग्रेस नेताओं के जैसे देश की आजादी में योगदान दिया। क्या आपके परिवार के किसी सदस्य ने देश के लिए प्राण दिए। इसी दौरान खड़गे ने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान के बाद भाजपा उनसे मांगी मांगने की बात पर अड़ी है।