कमलनाथ के हाथ खून में सने हुए है ..

प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही राजनैतिक दलों के नेताओं की जुबाने विष वामन करने का काम करने लगी है  है। सियासी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भीतेज हो गया है। जहां कमलनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं तो वहीं अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने 1984 में हुए सिख दंगों के गड़े मुर्दे उखाड़ कर कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है ..

कटनी प्रवास के दौरान वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में सिख दंगों को लेकर कहा कि ‘भारत के अंदर ऐसा घटनाक्रम जो पूरे भारत को झकझोर देता है। 1984 के सिख दंगों में एक नहीं हजारों लोगों की नृशंस हत्याएं, जिस प्रकार से हजारों लोगों पर आक्रमण किए गए थे, कई लोगों की हत्या कर दी गई थी। उसके आरोप में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार जेल के अंदर हैं। दूसरे श्रीमान जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई ने कल चार्जशीट पेश की है जल्द ही जेल के सलाखों के पीछे होंगे।

इन्हीं दंगों के आरोपी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमान कमलनाथ के हाथ 84 के दंगों के खून में सने हुए है। जल्दी ही आपके ऊपर जो आरोप हैं वह तय होंगे। आपसे मध्यप्रदेश की जनता जानना चाहती है कि कमलनाथ जी आपने इस प्रकार का षड्यंत्र किया। मध्यप्रदेश के अंदर जो झूठ छल कपट भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। यह मध्यप्रदेश की जनता आपको देख रही है। ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय उन लोगों के लिए जिनके परिवार जनों की हत्या कर दी गई। उनके मन को आज सुकून होगा कि दो लोग तो अब जेल के अंदर पहुंच रहे हैं। तीसरे की तैयारी है।’