पटाखा गोदाम में धमाका , तीन की मौत, सात घायल..

आज एक पटाखा गोदाम में धमाका होने की खबर आ रही है। हादसे में छह से ज्यादा बच्चे, महिलाओं और पुरुष के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। वहीं तीन लोगों की मौत होने व सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है …

मध्यप्रदेश के मुरैना मेंआज एक पटाखा गोदाम में जबरदस्त धमाके से पूरा एरिया थरथर कांप उठा ! धमाका इतना भयानक था की पूरा गोदाम मलवे के ढेर में तब्दील हो गया ! हादसे में तीन लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

जानकार बताते है की इसी गोदाम में कुछ किराएदार रहते थे, जिनके मलबे में दबने की आशंका है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन घटना  स्थल पर पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल घायलों को निकालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार पटाखा गोदाम बानमौर नगर में जैतपुर रोड पर स्थित है। गोदाम में विस्फोट होते ही अफरातफरी मच गई। विस्फोट इतना भयानक था कि पूरी बिल्डिंग ध्वस्त हो गई। गोदाम रिहायशी इलाके में था।

आईजी चंबल रेंज राकेश चावला ने कहा कि बानमौर पुलिस स्टेशन इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ है। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं एक लापता है। मलबे में दबने से सात लोग घायल हुए हैं। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।