समय पर वेतन कर्मचारियों की मांग ..

मप्र नगर निगम कर्मचारी संघ छिंदवाड़ा के सदस्यों ने कमिश्नर राहुल सिंह को ज्ञापन सौंपते अपनी मांगों से अवगत कराया। संघ के जिलाध्यक्ष प्रशांत घोंगे ने बताया कि कर्मचारियों की मांगे हैं कि निगम कर्मियों का वेतन हर माह की 1 से 10 तारीख के बीच किया जाएगा।

निकाय में कार्यरत विभिन्न पद संवर्ग के नियमित एवं विनियमित कर्मचारियों की प्रतिवर्षानुसार वरिष्ठता सूची जारी की जाए। समय पर कर्मचारियों का वेतन नहीं हो पाने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

निगम में ज्यादातर दैनिक वेतन भोगी और ठेका कर्मचारी है। जिनका वेतन अत्यंत कम है। वो भी समय पर नहीं मिल पाने के कारण इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा जाती है।