CMHO समेत 8 अधिकारियों का वेतन काटा, शो-कॉज नोटिस जारी …

प्रदेश में लापरवाही पर मुरैना में नायब तहसीलदार, सिवनी में कृषि विकास अधिकारी  और दमोह में जनशिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वही बड़वानी 52 BLO, सीहोर  में 2 कर्मचारियों और धार में 27 प्राचार्यो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।इसके अलावा सागर में CMHO समेत 8 अधिकारियों का वेतन काटा और सीहोर में 1 कर्मचारी का वेतन रोका गया है।इधर, शाजापर और छतरपुर में 2 पंचायत प्रधान की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।

सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध सहित अन्य अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस देते हुए तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के निर्देश दिए। ज्ञात हो की सी एम् हेल्फ लाइन को अटेंड नही करने एवं अन्य कार्यों में लगातार लापरवाहीपूर्ण कार्य करने पर उक्त कार्यवाही की गई 

कलेक्टर आर्य ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश बौद्ध द्वारा लगातार कार्य के प्रति लापरवाही एवं अनुपस्थित रहने पर नवंबर माह का वेतन रोकने की तत्काल निर्देश कोषालय अधिकारी को दिए।इसके साथ ही शो-काज नोटिस जारी कर निर्देश दिए कि 2 दिवस में स्पष्ट करें की सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को क्यों अटेंड नहीं किया गया। साथ ही अनुपस्थिति का कारण भी स्पष्ट करें।

कलेक्टर आर्य ने अन्य अधिकारियों जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के उपायुक्त आरके श्रोती, विकासखंड मेडिकल अधिकारी सूर्यश सिंघई ,ऊर्जा विभाग (Department of Energy) के रवि सोलंकी को शो-कॉज नोटिस देते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए। वही 5 से अधिक नॉन अटेंड सीएम हेल्पलाइन रहने पर संबंधित अधिकारियों की वेतन रोकने के निर्देश दिए।