कमलनाथ की घेराबंदी के फ़िराक में भाजपा ..

प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शुरू होते ही दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपनी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। भाजपा की कोशिश है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को उनके ही गढ़ में घेराबंदी की जाए जिससे वह बाहर न निकल सके । इसके लिए काम भी शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का छिंदवाड़ा में दौरा हो चुका है….

जानकार बताते है कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आने वाले हैं। बीते विधानसभा चुनावों में पार्टी हारी हुई सीटों पर फोकस कर रही है। इसके लिए छिंदवाड़ा में कमलनाथ को घेरना। इसके लिए अमित शाह 19 मार्च  को छिंदवाड़ा में आ रहे हैं। उनके इस दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ सम्बन्ध में चर्चा की।
2018 में छिंदवाड़ा की सभी सात सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर कांग्रेस ने जीत का परचम फहराया था।

2019 के लोकसभा चुनावों में भी छिंदवाड़ा में ही कांग्रेस के नकुलनाथ ने जीत दर्ज की थी। 2022 में हुए नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने महापौर पद जीतने के साथ ही आसपास के निकायों में भी सफलता हासिल की थी। इसे भाजपा एक चुनौती के तौर पर देख रही है।