महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित बागी भाजपा से बाहर..

छिंदवाड़ा जिले में निकाय चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित कई अन्य को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया ..भाजपा जिला संगठन प्रभारी संतोष पारिक और जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने भाजपा से बागी लोगों पर कार्यवाही कतरे हुए  सौसर नगरपालिका से वार्ड नंबर-15 से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ लड़ रही भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऊषा पति नारायण भमोरे को पार्टी से निष्कासित किया गया है….

साथ ही सौसर नगरपालिका से भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे वार्ड नंबर-4 से शारदा पति किशोर बांगडे, वार्ड नंबर-5 से अक्षय अंबेडकर और वार्ड नंबर-12 से माया पति भागीरथ भूतड़ा को पार्टी से निष्कासित किया गया है। वहीं दमुआ में भाजपा पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याशी वार्ड नंबर-13 से राजेश्वरी जैन, वार्ड नंबर-9 से रिंकी कनोजिया और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल मोहित कनोजिया, चेतन राय और संध्या राय को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

नगर परिषद पांढुर्णा से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-12 से मनोज गुडधे, वार्ड नंबर-2 से शुभंगी गणेश सांबारे, वार्ड नंबर-3 से प्रशांत गायधने, वार्ड नंबर-10 से शकुन बालपांडे, वार्ड नंबर-11 से सुधाकर निंबुलकर, वार्ड नंबर-14 से संदीप लेन्डे, वार्ड नंबर-21 से रवि नारनवरे, वार्ड नंबर-23 से नेहा खेमराज तितरे, वार्ड नंबर-24 से यादवराव डोबले, वार्ड नंबर-26 से विक्रांत बतरा, पिन्टू अरोरा (चन्द्रकांत), वार्ड नंबर-3 से अनिल खत्री और वार्ड नंबर-28 से सुनीता यादव राव डोबले को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

हर्रई नगरपरिषद से बीजेपी पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-7 से कुलदीप पटवा/गोपाल प्रसाद पटवा और वार्ड नंबर-8 से रविशंकर गुप्ता को पार्टी से निष्कासित किया गया है। मोहगांव नगर परिषद से बीजेपी पार्षद प्रत्याषी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-5 से मनोहर बावनकर और वार्ड नंबर-13 से मधुसूदन करवा को पार्टी से निष्कासित किया गया है।

नगर परिषद जुन्नारदेव से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे बागी प्रत्याषी वार्ड नंबर-1 से पवन टांडेकर, वार्ड नंबर-3 से नीतेश राजपूत, कपिल चौरसिया, वार्ड नंबर-4 से राजेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, वार्ड नंबर-6 से कल्पना ठाकरे, वार्ड नंबर-8 से प्रमोद बन्देवार, वार्ड नंबर-9 से महेन्द्र नामदेव, वार्ड नंबर-11 से शशिकांत मालवीय, वार्ड नंबर-13 से गीता आम्रवंशी, वार्ड नंबर-15 से सुनिल रघुवंशी, वार्ड नंबर-17 से मुखलेश यदुवंशी और नेमा यदुवंशी को पार्टी से निष्कासित किया गया है।