भाजपा विधायक को हत्या की आशंका ..

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था के हालात लचर होते जा रहे है ! इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की सत्ताधारी पार्टी भाजपा विधायक ने अपनी ह्त्या होने की आशंका जताई है ! सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा की भ्रष्ट कर्मचारी-अधिकारी, बिल्डर मुझे मारना चाहते हैं, लेकिन मेरी सुरक्षा के लिए पुलिस बिल्कुल भी सावधान नहीं है।  

मध्य प्रदेश के सिरोंज से भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा ने अपनी हत्या की आशंका जताने पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार पर हमलावर हो गई है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा विधायक का यह हाल तो बहन-बेटियों की सुरक्षा का हाल समझा जा सकता है।

पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने उमाकांत शर्मा का एक वीडियो शेयर कर लिखा कि मप्र में जब सरकार के विधायक ही अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे तो आमजन, बहन-बेटियों की सुरक्षा के क्या हाल है, यह समझा जा सकता है। यह व्यापमं के माफिया रहे स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई व सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा है। मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को बस मुंह चलाना आता है।

भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के जान को खतरा बनाने पर गृहमंत्री ने कहा कि किसी की भी जान को खतरा नहीं होना चाहिए। प्रदेश में हमारी जिम्मेदारी है और वह सम्मानित विधायक हैं। गृहमंत्री ने कहा कि एसपी विदिशा को बोला है। साथ ही लोकल गार्ड भी उपलब्ध कराया है। राज्य शासन की गार्ड उनके पास है। वह हमारे भाई हैं निश्चिंत रहें।