सड़क हादसे में एक युवक की मौत ..

जिले के कोयलांचल क्षेत्र  इकलहरा-अंबाड़ा मार्ग पर दो बाइकर्स की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य गंभीर घायल है। हादसा इकलहरा और अंबाड़ा सड़क पर टोल नाके के पहले शिवम ढाबा के समीप हुआ ….

इकलहरा निवासी सोनल गोल्डी जौंझार कोयला खदान मोआरी में काम करता है। सुबह वह ड्यूटी पर जा रहा था। सामने से दरबई निवासी निहाल यादव अपनी मां के साथ बाइक पर आ रहा था। शिवम ढाबे के पास दोनों बाइक्स में  जबरदस्त टक्कर हो गई। एक बाइक का टायर फट गया। गोल्डी को सिर में गंभीर चोट आई। निहाल को भी सिर में गंभीर चोट आई। निहाल की मां 45 वर्षीय मनीषा यादव को भी चोटें आई है।

तीनों घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल बड़कुही अस्पताल भेजा गया। गोल्डी को नागपुर और निहाल व उसकी मां को छिंदवाड़ा भेजा गया। नागपुर पहुंचने से पहले ही गोल्डी की मौत हो गई। उसके शव को फिर परासिया लाया गया। देर शाम इकलहरा में अंतिम संस्कार किया गया।

निहाल यादव को छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।