प्रदेश के 229 विधायकों ने निर्वाचन आयोग में संपत्ति घोषित नहीं की..

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री,शिवराज सिंह चौहान, 30 मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ,विधानसभा अध्यक्ष,गिरीश गौतम,समेत 214 विधायकों ने संपत्ति घोषित नहीं की ! प्रदेश विधान सभा का प्रत्येक सदस्य स्वयं की तथा परिवार सदस्यों की आस्तियों तथा दायित्वों का विवरण, चुनाव में उम्मीदवार द्वारा जानकारी देने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रपत्र में अथवा चार्टर्ड एकाउन्टेंट द्वारा प्रमाणित वार्षिक विवरणी के रूप में, दिनांक 31 मार्च की स्थिति में प्रति वर्ष 30 जून तक प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश विधान सभा को प्रस्तुत करेगा और इस प्रकार प्रस्तुत विवरण मध्यप्रदेश विधान सभा की वेबसाईट पर प्रदर्शित किया जायेगा। लेकिन 230 सदस्यों वाली मध्यप्रदेश विधान सभा के 229 विधायकों ने संकल्प के संदर्भ में संपत्ति घोषित नहीं की। एक सदस्य मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने जरूर घोषित की है…

जबकि इस संबंध में मध्यप्रदेश विधान सभा में बुधवार, दिनांक 18 दिसम्बर, 2019 को एक संकल्प सर्व सम्मति से पारित हुआ था। इस दौरान मध्यप्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष ,श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति थे।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के संदर्भ में,मध्यप्रदेश विधान सभा के सदस्य एवं उनके आश्रितों की संपत्ति का विवरण घोषित करने के अंतर्गत मध्यप्रदेश विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल काँग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविन्द सिंह ने 2020-2021 एवं 2021-2022 का विवरण पेश कर दिया है 2022 -23 का पेश करना चाहिए ।

मध्यप्रदेश मंत्री परिषद के 29 सदस्य गण डॉ. नरोत्तम मिश्रा,,श्री गोपाल भार्गव,,श्री तुलसी सिलावट,,कुंवर विजय शाह,श्री जगदीश देवड़ा,श्री बिसाहूलाल सिंह,श्रीमती यशोधरा राजे सिधिया,श्री भूपेन्द्र सिंह,सुश्री मीना सिंह,श्री कमल पटेल,श्री गोविंद सिंह राजपूत,श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह,श्री विश्वास सारंग,श्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया,श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर,श्री प्रेम सिंह पटेल,श्री ओम प्रकाश सखलेचा,सुश्री उषा ठाकुर,श्री अरविंद भदौरिया,डॉ. मोहन यादव,श्री हरदीप सिंह डंग,श्री राजवर्धन सिंह,श्री भारत सिंह कुशवाह,श्री इंदर सिंह परमार, श्री रामखेलावन पटेल,श्री राम किशोर कांवरे,श्री बृजेन्द्र सिंह यादव,श्री सुरेश धाकड़,श्री ओ.पी.एस. भदौरिया को मध्यप्रदेश विधान सभा द्वारा 18 दिसम्बर, 2019 को पारित संकल्प के अनुपालन में संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करना चाहिए था। लेकिन अभी तक किसी भी वर्ष का संपत्ति का विवरण इन 29 मंत्रीगणों ने विवरण पेश नहीं किया।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री,विधायक कमलनाथ,मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ,श्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति,मध्यप्रदेश विधान सभा के पूर्व सामयिक अध्यक्ष,रामेश्वर शर्मा, मध्यप्रदेश की कांग्रेस पार्टी की सरकार के किसी भी तत्कालीन मंत्रीगणों समेत मध्यप्रदेश की पंचदश विधानसभा के 214 माननीय विधायकों ने मध्यप्रदेश विधान सभा में 18 दिसम्बर, 2019 को सर्व सम्मति से पारित हुए संकल्प के संदर्भ में संपत्ति घोषित नहीं की है।