सावधान ..15 दिन में कोरोना के 150 मरीज पॉजिटिव, 8 मरीजो की छुट्टी 

राजधानी भोपाल में पिछले 7 दिनों में 28 नए मामले देखने को मिले हैं वहीं प्रदेश में 15 दिनों में 17 जिलों में पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की गई है। 15 दिनों में प्रदेश के 18 जिलों में 150 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

बर्ष ऋतू के आगमन के साथ ही तीज त्योहारों का दौर शुरू हो जाता है इससे लोगो की सक्रियता और त्यौहार मनाने का उत्साह ने बाजारों में भीड़ उमड़ पडी ! उसका बड़ा कारण यह भी है की बीते 2 बर्षों लोग तीज त्योहारों के समय घरो में कैद रहे इसलिए त्योहारों मानाने की उमंग में लोगो ने कोरोना से बचाव के दिश निर्देशों का कड़ी से पालन करने में कोताही बरती इसका दुष्परिणाम अब हमारे सामने आने लगा है !

जानकारों के मुताबिक प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर  की आशंका के बीच मध्य प्रदेश में लगातार केसों का बढ़ना निश्चित ही शासन प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। प्रदेश में बीते मंगलवार को 10 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि के बाद आज फिर से 12 मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 136 पहुंच गई है।

प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हैं। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच एक्टिव केस की संख्या में भी एक बार बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक्टिव के बढ़कर 135 पहुंच गए हैं।

प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल जबलपुर और इंदौर में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश में 10 मरीजों की पुष्टि हुई थी। जिसमें सबसे ज्यादा भोपाल में चार, राजगढ़ में तीन, उज्जैन और विदिशा सहित इंदौर में 1-1 मामले रिकॉर्ड किए गए थे।

ज्ञात हो कि प्रदेश में कुल एक्टिव केस में से 46% केस अकेले भोपाल से है यह आंकड़ा पिछले माह सितम्बर की तुलना में लगभग 2 गुना दर्ज  किये गए है ! वहीँ इंदौर और जबलपुर में भी कोरोना के मामले तेजी से पैर फैला रहे है ! इस समय राजधानी भोपाल में 51 सक्रिय मरीजों में से 35 होम आइसोलेशन में है। वही भोपाल में 84 दिन के बाद एक बार फिर से सक्रीय केस 50 के पार पहुंच गया है।