सामूहिक दुष्कर्म का एक और कलंक प्रदेश के खाते में ..

महिला जागरूकता की कितनी ही बातें की जाए, वह सब उस समय बेमानी हो जाती है जब उन्हीं बरसों पुराने तरीको से भी सबक न लेते हुए  जाने अनजाने में अपना शोषण करवा बैठती है ! ऐसे अनेको किस्से समाचार पत्र पत्रिकाएं और सोशल मीडिया पर छाए रहने के बावजूद भी इनसे सबक न लेना गैर जिम्मेदाराना है ! इससे यही कहा जाएगा की बे स्वयं इसके लिए जिम्मेदार हैं .. इसी की तर्ज पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस बार भी पुराना तरीका अपनाया गया। जिसमें महिला के साथ दोस्ती कर अवैध संबंध स्थापित किए बाद में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया ….

इसी तरह की पुरानी कहानी को एक बार फिर इंदौर में दोहराया गया। युवक ने पहले तो एक महिला से दोस्ती की, अवैध सम्बन्ध बनाये इसके बाद उसने अपने अन्य दोस्तो के साथ मिलकर महिला को पहले नशे में धुत कर दिया और उसके साथ दुराचार किया।इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने थाने पहुंच कर अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस से की। महिला ने अपनी शिकायत में लिखवाया की उसके दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी के साथ उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इंदौर के छत्रीपुरा थाना में महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके दोस्त रोहित तोमर ने मंगलिया थाना क्षेत्र में एक रूम ले रखा था, वही रोहित ने महिला को बुलवाया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके दो दोस्तों को बुलवाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

छत्रीपुरा थाना प्रभारी पवन सिंघल ने बताया कि महिला की शिकायत पर छत्रीपुरा पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित तोमर को गिरफ्तार कर और दो दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।