सडक दुर्घटना में 30 लोग घायल ..

अभी-अभी प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ आज सुबह एक सडक दुर्घटना में पिकअप वाहन में सबार 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ! सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है ! जहाँ उनका इलाज चल रहा है ! मामला दमोह जिले का है ! जहाँ एक खड़े ट्रक से पिकअप वाहन टकराने से करीब 30 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है..

जानकारी के अनुसार घायल पिकअप वाहन से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे, ! देहात थाना क्षेत्र में आने वाले लक्ष्मण कुटी गांव के पास सड़क  किनारे खड़े एक ट्रक से पिक अप वाहन टकरा गया। हादसे में पिकअप में सवार करीब ढाई दर्जन लोग घायल हो गए।सभी घायल छपरट गांव में लग्न समारोह में गए थे। वहां से वापस अपने गांव लौट रहे थे, हादसा आज सुबह का बताया जा रहा है।

 

मडियादो निवासी घायल कोमल अहिरवाल ने बताया कि वह अपने गांव से लगुन लेकर दमोह देहात थाना क्षेत्र के छपरट गांव गए थे। सुबह पिकअप वाहन में सवार होकर सभी लोग अपने गांव वापस मडियादो जा रहे थे। दमोह के पास लक्ष्मण कुटी मार्ग पर रास्ते में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। पिकअप चालक ने नजदीक से क्रॉसिंग की, जिससे पिकअप वाहन खड़े ट्रक से टकरा गया और वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं। हादसे में कुछ लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है, और बाकी लोगों को हाथ पैर में चोट आई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।