संकट से बाहर ले जाएगी सरकार- शिवराज

मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। किसानों को सभी संकटों से बाहर लेकर जाएगी। संबोधित कर रहे थे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। बे आज अशोकनगर जिले के मुंगावली विधान सभा अंतर्गत ग्राम बजावन मैं ओला पीड़ित किसानों से भेंट वार्ता करने आए थे। श्री चौहान ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी सरकार किसानों के साथ खड़ी है किसानों की फसल बर्बाद हुई है चिंता करने की आवश्यकता नहीं ।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों की फसल का सर्वे संवेदनशीलता के साथ करें इसके उपरांत सर्वे रिपोर्ट पंचायत भवन में पढ़कर सुनाएं ब चस्पा करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी किसान को सर्वे में आपत्ति है तो उसके खेत का सर्वे पुनः करवाया जाएगा ….

पिछले वर्ष की बीमा राशि शीघ्र मिलेगी :- श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष के फसल का बीमा भी किसानों को शीघ्र दिलाया जाएगा। फसल बीमा कंपनी को अल्टीमेटम दिया गया है।

ऐसे होगा राहत राशि का वितरण :- श्री चौहान ने मुंगावली विधानसभा की ग्राम बजावन में ओला पीड़ित किसानों को संबोधित करते हुए कहा की जिन किसानों की 50% से अधिक फसल बर्बाद हुई है उन्हें ₹30 हजार रु प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि का वितरण किया जाएगा । जिसमें 25% राशि फसल बीमा कंपनी पूर्व में तथा 75% राशि नुकसान के आकलन के उपरांत प्रदान करेगी।
श्री चौहान ने कहा कि अशोकनगर जिले में 18 तारीख को सर्वे की सूची पंचायतों में चस्पा कर दी जाएगी 25 तारीख को राहत राशि का वितरण किया जाएगा।

ऋण मध्यावधी होगा व्याज सरकार भरेगी :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को ढांढस बांधते हुए कहा की किसान बैंकों के ऋण की चिंता ना करें किसानों के बैंक के ऋण का भुगतान मध्यवर्ती आधार पर किया जाएगा वही किसानों के ऋण का व्याज सरकार भरेगी। इस मौके पर श्री चौहान ने सभी को कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की समझाइश भी दी।

                                                                                                                                                 अशोकनगर से नीरज शुक्ला की रिपोर्ट