शिवराज के बाद महाकाल की शरण में नाथ ..

प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही बरी-बरी से भगवान महाकाल की के सामने साष्टांग शरणागत हो रहे है । कुछ दिन पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान उज्जैन आकर महाकाल दर्शन करने गए थे तो आज पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन पहुंचे। अब इसमें इनकी श्रद्धा है या अपने आपको बड़े हिन्दू हितैषी दिखने की नौटंकी ये तो यही राजनेता जाने ? परन्तु कमलनाथ  हैलीपेड से सीधे महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार सहित अन्य नेता भी थे..

ज्ञात हो कि नगरीय निकाय चुनाव भाजपा-कांग्रेस के लिए नाक का सबाल बना हुआ है। दोनों ही दल और दोनों नेता पूरी ताकत से चुनाव मैदान में डटे हैं। राजनीतिक चालें तो चल ही रहे हैं लेकिन सबसे ज्यादा भरोसा भगवान महाकाल से है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल के दर्शन-पूजन कर भाजपा के महापौर प्रत्याशी मुकेश टटवाल के चुनावी प्रचार की शुरुआत की तो आज मंगलवार को पूर्व सीएम कमलनाथ उज्जैन पहुंचे और महाकाल के दर्शन किए।

कमलनाथ महाकाल दर्शन के बाद शहर के गणमान्य जनों से चर्चा करेंगे। इसके बाद कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी महेश परमार और शहर के 54 वार्डो के पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आम सभा को संबोधित करेंगे। आम सभा के बाद नाथ प्रेस से चर्चा करेगें। दोपहर को वे भोपाल रवाना होंगे।अभी सुबह जब कमलनाथ उज्जैन पहुंचे तो कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। मिडिया रिपोर्ट