वन विभाग में अधिकारीयों के हुए तबादले ..

प्रदेश में तबादलों का अनवरत सिलसिला जारी है इसी कड़ी में मध्य प्रदेश शासन के वन विभाग मंत्रालय द्वारा भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए हैं ..

उसमें एन यू चान, को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से कार्य योजना मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके अलावा 1989 बैच केआलोक दास को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही 1988 बैच के अधिकारी पीके सिंह की सेवाएं अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक से बदलकर मध्यप्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल में की गई है।

विश्राम सागर शर्मा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/पदेन वन संरक्षक ग्वालियर वृत में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही शुभ रंजन सेन को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्रणाली मुख्यालय भोपाल में नई पदस्थापना सौंपी गई है। इसके अलावा शिव सिंह उद्दे को मुख्य वन संरक्षक सिवनी वृत में पदस्थ किया गया है।

शशि मलिक को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( मानव संसाधन विकास ) मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। विभास कुमार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक को प्रतिनियुक्ति देकर मध्य प्रदेश राज्य लघु वनोपज संघ भोपाल में पदस्थ किया गया है। मिडिया रिपोर्ट