महिलाओं ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव,मुख्यमंत्री का पुतला फूंका ..

प्रदेश में भाजपा नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं पर हो रहे शोषण एवं बहन-बेटियों के साथ लगातार हो रहे अन्याय, अत्याचार, रेप, सामुहिक रेप की बढती घटनाओं को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया, एवं हाथ में ताला लेकर भाजपा कार्यालय में ताला डालने का प्रयास किया गया, लेकिन भाजपा नेताओं के इशारों पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कार्यालय में ताला डालने एवं कार्यालय तक पहुँचने में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नाकाम रही ….
श्रीमती किरार ने बताया कि कांग्रेस महिला नेत्रियों ने प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यालय जाने से रोकने के लिये लगाये गये बैरिकेड पर चढ़ कर भाजपा नेताओं और मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। मुख्यमंत्री का पुतला जला कर प्रकोष्ठ की महिलाएं मुख्यमंत्री के पुतले को सड़क पर घसीटते हुए ले गई।
श्रीमती प्रियंका किरार ने भाजपा के चाल-चरित्र और उसकी नियत को बेनक़ाब करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बेटी बचाओ को सिर्फ नारे के रूप में उपयोग कर रहे है, प्रदेश मंे न तो बेटी बच पा रही है और न ही पढ़ पा रही है। बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा और सरकार की जमीनी हकीकत कुछ और ही है जो अब प्रदेश के जनता के सामने आ चुकी है।

श्रीमती किरार ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुशवाह द्वारा महिलाओं का जिस तरह शोषण किया गया है, उन महिलाओं ने मोर्चा के पूर्व पिछडा वर्ग अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के पास उनके शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने बताया है की मप्र के भाजपा कार्यालय के अंदर ही कई नेताओं द्वारा उनका शोषण किया गया है उन्हें कई कददावर मंत्रियों के पास परोसा गया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने ऐसे दरिंदें को सिर्फ पद से हटाकर इतिश्री कर ली और पीड़ित महिलाओं पर दवाब बनाकार उन्हें एफआईआर तक नहीं करने दी।

वहीं मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में भी भारती जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा महिलाओं को आयोग में नियुक्ति का लालच देकर दिल्ली और भोपाल के नेताओं के पास परोसने की बात सामने आये इन महिलाओं द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह प्रदेश के कई शहरों के ऐसे भाजपा नेताओं के नाम बेनकाब हुए है। प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूछना चाहती हूं कि महिलाओं का शोषण करने वाले ऐसे भाजपा नेताओ के घरों पर कब बुलडोजर चलेंगे, कब उनकी गिरफ्तारी होगी।

इस अवसर पर महिला उत्पीरण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी जिसमें भोपाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमति संतोष कंसाना जी, महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, जिला अध्यक्ष रेनू परसेडिया, अध्यक्ष सपना सांखला जी, जिला अध्यक्ष आरती पटेल, शीला बामने जी, अफसाना जी, रश्मि सिंह, गायत्री गिरी, रेखा ठाकुर, सुनीता, अनिता जैन, प्रीति कुशवाह, लक्ष्मी, अनिल जैन, राधेश्याम ठाकरे जी सहित महिला निवारण प्रकोष्ठ की पदाधिकारी मौजूद रही।