मशहूर संगीतकार बप्पी दा का निधन ..

बालीबुड में डिस्को संगीत की अपनी अलग पहचान और डिस्को गीतों से सबको दीवान बना देने बाले सुप्रसिद्ध गायक संगीतकार और गोल्ड मेंन बप्पी लहरी अब हमारे बीच नही रहे ! इस मनहूस खबर को जिसने भी सुना स्तब्ध सा रह गया ! यकायक किसी को भी यकीन नही हो रहा था की बप्पी दा अब हमे छोड़ कर ब्रम्हलोक चल दिए है  !

मुंबई के एक निजी अस्पताल में बप्‍पी लहरी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी ! बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। कहा जा रहा है वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।

हिंदी सिनेमा में ‘बप्पी दा’ के नाम से फेमस बप्पी लहरी ने महज तीन साल की उम्र में तबला बजाना शुरू कर दिया था और तभी से उन्होंने संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी। बप्पी लहिरी को सोना पहनना और हमेशा चश्मा लगाकर रखना बेहद पसंद था। गले में सोने की मोटी-मोटी चेन और हाथ में बड़ी-बड़ी अंगूठियां समेत सोने के ढेर सारे गहने पहनना उनकी पहचान थी।

उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं इस खबर के सामने अपने के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है।