बदल रहा है मौसम का मिजाज ….

देश के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही हिमपात से मध्य प्रदेश के मौसम में भी अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल रहे है। सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है और पारे में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।खास करके ग्वालियर और नौगांव में इसका असर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में ग्वालियर और नौगांव का सबसे न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही मध्य प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है।

एमपी मौसम विभाग के अनुसार छतरपुर में हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।अबतक के सीजन में यह दूसरा मौका है जब पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया है।अभी मंगलवार तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है, लेकिन 14 दिसंबर 2021 को तापमान के बढ़ते ही ठंड का असर कम होगा और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 दिसंबर 2021 को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।वही 16 दिसंबर से मौसम में फिर बड़ा बदलाव आएगा और इससे रात का तापमान बढ़ेगा तो दिन में गिरावट दर्ज की जा सकती है।वही 18 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर शुरु होने के आसार है। वही 25 दिसंबर के आसपास शीतलहर चल सकती है।

पिछले 24 घंटे का तापमान

  • ग्वालियर तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस।
  • उमरिया में 6.8 डिग्री सेल्सियस।
  • खजुराहो में 7.0 डिग्री सेल्सियस।
  • रीवा में 7.4 डिग्री सेल्सियस।
  • पचमढ़ी में 7.4 डिग्री सेल्सियस।
  • टीकमगढ़ में 8.3 डिग्री सेल्सियस।
  • सतना में 8.9 डिग्री सेल्सियस।
  • सीधी में 9.2 डिग्री सेल्सियस।
  • दमोह में 9.5 डिग्री सेल्सियस।
  • मंडला में 9.5 डिग्री सेल्सियस।
  • रायसेन में 9.6 डिग्री सेल्सियस।
  • गुना में 10.1 डिग्री सेल्सियस।
  • नरसिंहपुर में 10.4 डिग्री
  • छिंदवाड़ा में 10.5 डिग्री सेल्सियस।
  • सागर में 10.9 डिग्री सेल्सियस।

वर्तमान में उत्तर पूर्वी नम हवाएं बंगाल की खाड़ी से आएं आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के ऊपर चल रही हैं, जिसके चलते देश के राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।मध्य प्रदेश के अलावा देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। साभार मिडिया रिपोर्ट