प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की दस्तक ..

प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इसकी वजह है की लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन नही कर रहे है ! लोग बाजारों में बिना मास्क , सोसल डिसटेंसिंग को नजर अंदाज कर बिंदास अंदाज में चहलकदमी करते नजर आ रहे है ! जिला प्रशासन भी इस और कोई ध्यान नही दे रहा है ! इसी का नतीजा है की कल रविवार को प्रदेश में 6 हजार 570 जांच में 5 नए पॉजिटिव मिले हैं। इसमें भोपाल में 2, रायसेन, सिवनी और बालाघाट में 1-1 केस मिला है….

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अभी 44 एक्टिव केस हैं। इसमें से 20 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से 3 ऑक्सीजन पर हैं।

प्रदेश में अब 10 लाख 41 हजार 250 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 10 लाख 30 हजार 472 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 734 लोगों की मौत हो चुकी हैं। रविवार को 2 लोग ठीक हुए।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1 हजार 931 वैक्सीनेशन हुआ है। कुल 11 करोड़ 69 लाख 42 हजार 462 टीके लगाए गए हैं।

ज्ञात हो की कुछ समय से प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से घट रही थी। जिसमें प्रतिदिन कोरोना के 2 या 3 मामले ही मिल रहे थे। रविवार को लंबे समय बाद 5 नए केस प्रदेश में मिले हैं।