प्रदेश को सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद की आवश्यकता है- कमलनाथ

छिंदवाड़ा सांसद  नकुलनाथ  एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ ने शनिवार की रात करीब 9 बजे सिमरिया स्थिति सिद्ध हनुमान मंदिर में माथा टेका। विशेष पूजा अर्चना के साथ ही श्रावण मास में भगवान भोले शंकर का रुद्राभिषेक कर प्रदेश और जिले के लिए सुख शान्ति और समृद्धि मांगी।
सिमरिया हनुमान मंदिर के पुजारियों और पंडितों ने श्रावण मास में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा आज मंदिर आए हैं पूजा अर्चना कर हनुमानजी से कामना की है कि उनका आशीर्वाद प्रदेश पर अपने जिले पर बना रहे। आज जो प्रदेश के हालात है हर वर्ग दुखी है, महंगाई से हर वर्ग परेशान है। युवाओं के पास काम नहीं है, बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों को पर्याप्त खाद और बीज नहीं मिल रहा है। बिजली के बिलों से किसान परेशान है।

आज तो हमें सभी देवी और देवताओं के आशीर्वाद की आवश्यकता है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी समन्वयक आनंद बक्षी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।