प्रदेश के तीन जिलों में कांग्रेस तो सिंगरौली में आप की आमद …

मध्य प्रदेश में 133 नगरीय निकायों के चुनाव परिणामों के नतीजे सामने आने लगे हैं। 11 नगर निगमों में से तीन में कांग्रेस और सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने बढ़त बना ली है। यह भाजपा के लिए झटका है, क्योंकि इन सभी नगर निगमों पर उसका ही कब्जा रहा है। देश के सतना में भाजपा की जीत स्पष्ट हो गई है। भाजपा के योगेश ताम्रकार ने लगभग 30,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मात दी। 45 वार्ड में से 22 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस 17 पर, बसपा एक पर और अन्य पांच सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है। 

प्रदेश के सिंगरौली में पहली बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। आप पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल की बढ़त 13 हजार से अधिक वोटों की हो गई है। पांच हजार वोट के करीब पहुंच गई है। यह सभी 11 महापौर सीटें भाजपा के पास थी, जिसे बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। कांग्रेस ने तीन विधायकों को नगरीय निकाय चुनाव में उतारा था। इंदौर से संजय शुक्ला, उज्जैन से महेश परमार और सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा और यह तीनों ही विधायक पीछे चल रहे हैं। 

 

मध्य प्रदेश में 11 नगर निगमों की स्थिति
नगर निगम भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी स्थिति (कौन आगे-कौन पीछे)
  इंदौर  पुष्यमित्र भार्गव  संजय शुक्ला    भाजपा आगे  
  भोपाल    मालती राय   विभा पटेल      भाजपा आगे
  ग्वालियर   सुमन शर्मा  शोभा सिकरवार   कांग्रेस आगे  
  जबलपुर   डॉ. जितेंद्र जामदार   जगत बहादुर सिंह   कांग्रेस आगे  
  खंडवा    अमृता यादव   आशा मिश्रा   भाजपा की जीत
  बुरहानपुर   माधुरी पटेल    शहनाज अंसारी   भाजपा की जीत
  छिंदवाड़ा     अनंत धुर्वे   विक्रम आहाके  कांग्रेस आगे  
  उज्जैन     मुकेश टटवाल   महेश परमार    कांग्रेस आगे 
  सिंगरौली    चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा   अरविंद चंदेल   आप आगे (रानी अग्रवाल)
  सतना    योगेश ताम्रकार    सिद्धार्थ कुशवाहा   भाजपा की जीत
   सागर    संगीता तिवारी   निधि जैन    भाजपा आगे 

प्रदेश के सिंगरौली में दिलचस्प मुकाबला है। 45 में से जिन 31 वार्डों में स्थिति स्पष्ट हुई है, उनमें से 20 में आम आदमी पार्टी आगे चल रही है। इस तरह इन चुनावों में आम आदमी पार्टी सिंगरौली में अपनी पहली परिषद बनाने की तैयारी में दिख रही है। सतना में पांचवें राउंड की गणना तक 18 हजार 878 वोट से भाजपा प्रत्याशी योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं। 

प्रदेश के बुरहानपुर में महापौर चुनावों में चार दौर की गणना के बाद कांग्रेस को 48 हजार 136 वोट मिले, जबकि भाजपा को 47 हजार 267 वोट मिले हैं। कांग्रेस की शहनाज अंसारी 869 वोट से आगे चल रही थी। हालांकि, अंतिम क्षणों में भाजपा की माधुरी पटेल करीब 600 वोट से आगे निकल गई। ओवैसी की एआईएमआईएम ने यहां कांग्रेस के वोट काटे, जिसका लाभ भाजपा को मिला है। ओवैसी की पार्टी से शाइस्ता को उम्मीदवार बनाया था।  
 
प्रदेश के पन्ना नगर पालिका के 28 में से 19 वार्ड पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस ने छह और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है। इसी तरह अजयगढ़ नगर परिषद के 15 वार्ड में से 11 पर भाजपा और कांग्रेस व अन्य को दो-दो सीट मिली है। देवेंद्र नगर नगर परिषद के 15 में से आठ वार्ड भाजपा ने, चार कांग्रेस ने और शेष अन्य ने जीते हैं।  ककरहटी नगर परिषद के 15 में से छह वार्ड भाजपा ने जीते। कांग्रेस ने एक और अन्य ने आठ वार्ड पर कब्जा जमाया है।  भिंड-गुना में भाजपा का सूपड़ा साफ : भिंड की लहार नगर पालिका के 15 में से एक भी वार्ड में भाजपा को जीत नहीं मिली है। 13 पार्षद कांग्रेस के और दो निर्दलीय जीते हैं। इसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। 

उज्जैन में कांग्रेस फिर आगे : महापौर चुनावों में तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस के महेश परमार करीब 700 वोट से आगे होने की सूचना है। इसे मिलाकर ग्वालियर, जबलपुर और बुरहानपुर में भी कांग्रेस आगे है। वहीं, सागर, सतना, इंदौर, भोपाल, छिंदवाड़ा, खंडवा में भाजपा आगे चल रही है। सिंगरौली में आम आदमी पार्टी ने धमाकेदार अंदाज में बढ़त हासिल कर रखी है। यह सभी 11 महापौर इससे पहले भाजपा के थे। उसके हाथ से पांच सीटें खिसकती नजर आ रही है।    

शाजापुर में आप ने खोला खाता : शाजापुर नगर पालिका 29 वार्डों के लिए रविवार को हुई मतगणना के पश्चात स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां पर 29 वार्ड में से 17 वार्ड पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। कांग्रेस को 9 वार्ड में जीत मिली है। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। एक वार्ड में निर्दलीय और एक वार्ड में SDPI के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, नरसिंहपुर में करेली नगर परिषद भाजपा ने 15 में से 15 वार्ड जीतकर क्लीन स्वीप किया है।  

मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में बड़े उलटफेर हुए हैं। कांग्रेस ने तीन शहरों में महापौर चुनावों में बढ़त बना ली है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी सिंगरौली में मजबूत प्रदर्शन करती दिख रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महापौर प्रत्याशी आगे चल रही है, वहीं, 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी आगे है। खंडवा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक वार्ड में जीत हासिल कर प्रदेश की राजनीति में आमद दी है। 
खंडवा नगर निगम में शुरुआती बढ़त भाजपा को मिल रही है। भाजपा की महापौर प्रत्याशी अमृता यादव आगे निकल गई है। वहीं, सतना में महापौर के तीसरे राउंड के बाद भाजपा के योगेश ताम्रकार को 30178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा को 18451 वोट और बीएसपी के सईद अहमद को 12619 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा की बढ़त 11 हजार 727 वोट की हो गई है। उज्जैन में मुकाबला दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस के महेश परमार और भाजपा के मुकेश टटवाल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।  

सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की रैली का असर दिख रहा है। आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रानी अग्रवाल आगे चल रही है। भाजपा के चंद्र प्रताप विश्वकर्मा दूसरे और कांग्रेस केअरविंद सिंह चंदेल तीसरे नंबर पर है। 45 में से 15 वार्डों में आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  

अन्य जगहों की बात करें तो उज्जैन में भाजपा के मुकेश टटवाल आगे निकल गए हैं। सुबह से ही उज्जैन में कांग्रेस आगे चल रही थी। इसी तरह छिंदवाड़ा में कांग्रेस के विक्रम आहके  ने बढ़त हासिल कर ली है। अब कांग्रेस सिर्फ ग्वालियर (शोभा सिकरवार), जबलपुर (जगत बहादुर) और बुरहानपुर (शहनाज इस्माइल अंसारी) आगे है। सागर में भाजपा की संगीता तिवारी, भोपाल में मालती राय, इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव, सतना में योगेश ताम्रकार आगे चल रहे हैं।  साभार मिडिया रिपोर्ट