पेट्रोलियम मंत्री के निवास पर धरना-प्रदर्शन……….

अभा महिला कांग्रेस का पेट्रोलियम मंत्री के निवास पर धरना-प्रदर्शन , गैस सिलेण्डर के दाम में 25 रूपये का इजाफा,
भोपाल :- केंद्र की मोदी सरकार द्वारा आज फिर रसोई गैस सिलेण्डर के दामों में की गई 25 रूपये की बढ़ोत्तरी के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्री के निवास पर धरना प्रदर्शन हुआ। धरना-प्रदर्शन me मप्र महिला कांगे्रस का प्रतिनिधित्व करने के लिए मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती डाॅ. अर्चना जायसवाल भी शामिल हुई।
डाॅ. जायसवाल ने केंद्र की मोदी सरकार की महिलाआंे की रसोई विरोधी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार गरीब और मध्यमवर्गीय जनता की जेबों पर जबरन डांका डाल रही है। उन्होंने कहा जहां एक ओर गरीब और मध्यम वर्ग के लोग काम-धंधा नहीं मिलने से परेशान हैं वहीं मोदी सरकार रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में बेशर्मी से लगातार बढ़ोत्तरी करती जा रही है। मोदी सरकार ने गैस सिलेण्डर के दामों में इजाफा कर महिलाओं को जो तोहफा दिया है उससे उनका रक्षाबंधन का त्यौहार फीका पड़ा है। महिलाएं केंद्र सरकार की इस तानाशाही को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगी।
अभा महिला कांगे्रस ने गैस सिलेडरों के बढ़े हुए दाम तत्काल वापिस किये जाने की पेट्रोलियम मंत्री से मांग की। धरना प्रदर्शन मंे अन्य प्रदेशों से आई महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित थीं।