पूर्व cm कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का पुतला दहन ..

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर भाजपा अब आक्रामक रुख अख्तियार कर रही है ! इसका सारा दोष कांग्रेस के माथे मढने की रणनीति पर काम कार रही है ! इसी के चलते प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर कमलनाथ , दिग्विजय सिहं और विवेक तन्खा को खलनायक निरुपित किया जाय ! अब ये लड़ाई सडको पर लाकर पंचायत चुनावों में अपने पक्ष में माहौल पैदा किया जा सके ! इसी तारतम्य में खंडवा में पूर्व मुख्यमंत्री द्वय कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया ….

पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षणके मुद्दे को लेकर प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है, और अलग-अलग जिलों में नेताओं के पुतले फूंके जा रहे है, ऐसा ही मामला खंडवा से आ रहा है जहाँ भाजपाइयों ने पूर्व सीएम के पुतले फूंके हैं।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा केवल राम चौराहे पर कल OBC आरक्षण को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का भाजपाइयों ने पुतला दहन किया। पुतले को फूंका जा रहे थे उस समय भाजपाइ अति उत्साह में आ गए और आग से खेलने लगे ,तभी आग भभक उठी  गानीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ! जानकारो के मुताबिक इस घटना में कुछ भाजपाई जलने से बाल-बाल बच गए।
भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि विवेक तंखा कांग्रेस के जो नेता है उन्होंने झूठी याचिका लगाई थी ! ओबीसी आरक्षण को समाप्त करने के लिए उल्टा आरोप भाजपा पर लगाया जा रहा है कि आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है ! यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर रखा गया था हमने आरक्षण का विरोध नहीं किया है कांग्रेस ने आरक्षण का विरोध किया है इसीलिए आज हमने कांग्रेसियों का पुतला फूंका है।