पुलिस पर पत्थरों से हमला, कुत्तों से कटवाया : तीन पुलिसकर्मी घायल

प्रदेश में आज का दिन पुलिस के लिए मनहूस सबित हो रहा है ! आज अल सुबह पुलिस पर हमला होने के बाद अभी-अभी फिर पुलिस पर हमला हुआ है ! जानकार बताते है की लोगो ने पुलिस पार्टी पर पहले तो पत्थर बरसाए साथ ही पालतू कुत्ते छोड़ कटवाया ! इस अचानक हुए हमले में भी तीन पुलिस कर्मी घायल होने के समाचार आ रहे है .. 

आज अलसुबह गुना में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद धार में भी पुलिस दल पर हमला हुआ है। जिले के ग्राम खरबारी में एक गुमशुदा महिला की तलाश में पहुंची पुलिस पर पत्थरों से हमला कर दिया गया। कुत्ते छोड़ दिए गए। तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। गाड़ी भी फूट गई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची पर हमलावरों का पता नहीं चला है….

जानकारी के अनुसार धार जिले में तिरला थाना क्षेत्र में हमला शनिवार सुबह 6 बजे हुआ है। बता दें कि तिरला थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ाबाव की एक महिला संगीता की गुमशुदगी उसके पिता गुलाब उर्फ गुल्ला ने दर्ज करवाई थी। साथ ही शंका जताई थी कि खरबारी के सुग्गा पिता सरदार उसे ले गया है। उसी महिला की खोजने तीन पुलिसकर्मी एएसआई मनीष भगोरे, हेड कांस्टेबल प्रकाश भाभर, आरक्षक महेंद्र राजपूत थाना क्षेत्र के ही ग्राम खरबारी गए थे।

 

जैसे ही पुलिसकर्मियों को महिला मिली, वैसे ही महिला को भगाकर ले जाने वाले क्षेत्र के आदतन अपराधी सुग्गा और उसके परिवारवालों ने पुलिसकर्मियों पर अचानक हमला कर दिया। उन पर पथराव किया गया। वहीं हेड कांस्टेबल प्रकाश भाभर पर आरोपी ने पालतू कुत्ते को भी छोड़ दिया। जिसने उनके पैर में काट लिया। पथराव में पुलिस वाहन के कांच भी टूट गए। तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए !

 

किसी तरह घायल पुलिसकर्मी बचते-बचाते थाने पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद तीन-चार थानों का बल घटनास्थल पर पहुंचा। आरोपियों की तलाश की गई। फिलहाल पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा। पुलिस जांच कर रही है।