पुलिस अधिकारीयों की बर्षों की मुराद पूरी ..

बर्षों से पुलिस अधिकारी जिस पुलिस आयुक्त प्रणाली को प्रदेश में लागू करने की मांग कर रहे थे, वह मांग गुरुवार को पूरी हो गई। प्रदेश के दो शहरों भोपाल और इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू कर दी गई है। भोपाल में एक पुलिस आयुक्त, दो अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 8 पुलिस उपायुक्त और 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के साथ 30 सहायक पुलिस आयुक्त पदस्थ किए जा रहे हैं। गुरुवार को इस संबंध में राज्य सरकार ने राजपत्र में सूचना प्रकाशित कर दी है। इसी तरह इंदौर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है..

भोपाल और इंदौर में ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक-एक पुलिस अधीक्षक पदस्थ किए जाएंगे। दोनों शहरों में पहले की तरह पुलिस महानिरीक्षक भी पदस्थ होंगे, लेकिन इन अधिकारियों के पास पुलिस आयुक्त के अधीन आने वाले थानों को छोड़कर जोन के बाकी थाना क्षेत्र और जिले कार्यक्षेत्र में शामिल किए गए हैं। पुलिस आयुक्त प्रणाली में धारा 144 लागू करना, लाठी चालन, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में जमानत देने का अधिकार पुलिस को मिल गया है। इसके अलावा कई मामलों में आयुक्त और उपायुक्त को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के बराबर अधिकार मिल गए हैं।

पुलिस आयुक्त :- पुलिस आयुक्त जिले का सर्वोच्च पुलिस अधिकारी होगा। इस पद पर पुलिस महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी पदस्थ होंगे।

2 एसीपी :- अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दो होंगे। ये सीधे पुलिस आयुक्त को रिपोर्ट करेंगे। इनकी जिम्मेदारियां अलग-अलग होंगी। ये पुलिस उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी होंगे। एक अधिकारी कानून-व्यवस्था के साथ सिस्टम देखेंगे तो दूसरे अपराध और मुख्यालय की जि मेदारी संभालेंगे।

8 डीसीपी:-  भोपाल शहर में आठ उप पुलिस आयुक्त यानि डीसीपी पदस्थ किए जाएंगे। ये सभी अधिकारी पुलिस अधीक्षक स्तर के होंगे। भोपाल में वर्तमान में तीन एसपी हैं। आठ एसपी स्तर के अधिकारी होने पर यातायात, क्राइम, हेडक्वार्टर, इन्फॉरमेशन, सिक्योरिटी आदि की जि मेदारी अलग-अलग अधिकारी के पास होगी।

12 एडीसीपी :-  भोपाल में अतिरिक्त उप पुलिस आयुक्त यानी एडीसीपी स्तर के 12 अधिकारी पदस्थ होंगे। ये अलग-अलग मामलों को लेकर डीसीपी को रिपोर्ट करेंगे। इनसे यातायात, क्राइम, मुख्यालय संबंधी काम, आम लोगों के लिए जागरुकता कार्यक्रम, सिक्योरिटी, अजा/जजा, महिलाओं अपराध के कार्य देखेंगे।

30 सहायक पुलिस आयुक्त:- सीएसपी स्तर के 29 सहायक पुलिस आयुक्त होंगे। ये एडीसीपी को रिपोर्ट करेंगे। इनमें से 29 फिल्ड ऑफिसर होंगे जबकि 1 रेडियो का जिम्मा संभालेंगे। मिडिया रिपोर्ट