पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 4 से 9 दिसम्बर तक….

संत शिरोमणि आचार्यश्री 108 विद्यासागरजी महाराज, गणाचार्यश्री 108 विराग सागरजी महाराज एवं श्रमणाचार्यश्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज के मंगल आशीर्वाद से श्रवणश्री 108 सुप्रभ सागरजी एवं श्रवणश्री 108 प्रणत सागरजी महाराज के पावन सानिध्य में धर्म नगरी परासिया में आगामी माह में 4 से 9 दिसम्बर तक सकल दिगम्बर जैन समाज परासिया के सामूहिक तत्वावधान में श्रीमज्जिनेन्द्र जिनबिंम्ब पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का मंगलमय अनुष्ठान होने जा रहा है। मंगलगान से गूंजेगी धर्म नगरी परासिया ….

महोत्सव के अध्यक्ष निर्मल जैन एवं कार्याध्यक्ष अलकेश जैन ने बताया कि 6 दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की संम्पूर्ण प्रतिष्ठा विधि नगर गौरव मुनिश्री 108 अध्ययन सागरजी महाराज एवं आर्यिकाश्री 105 द्रष्टिभूषण माताजी के आशीष से प्रमुख प्रतिष्ठाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री विनम्र गुड़गांव हरियाणा एवं प्रतिष्ठाचार्य डॉक्टर हरीशचंद्र शास्त्री मुरैना सहित बाल ब्रह्मचारी साकेत भैया, ब्रह्मचारणीय ऊषा दीदी, पंडित सुनील संचय, पंडित राकेश जैन बैसा, पंडित अखिलेश जैन रामगढा, पंडित शरद बनारसी, पंडित मनोज जैन बरेला, पंडित निर्मल जैन गोंदिया, पंडित सुनील शास्त्री एवं पंडित अभिषेक शास्त्री के कुशल मार्गदर्शन में संम्पन्न होगा। मंगलमय महोत्सव में संगीतकार धरम एण्ड पार्टी भोपाल जिन शासन के मंगलगान करेगी साथ ही ड्रेस एवं मंच सज्जा कार्य संजय साजन टीकमगढ़ करेंगे।

महोत्सव सचिव पिंकेश पटोरिया ने बताया कि मंगल महोत्सव में शुक्रवार 3 दिसंबर को नांदिमंगल मंगल स्नान, शनिवार 4 दिसम्बर को गर्भकल्याणक पूर्व रुप, रविवार 5 दिसम्बर को गर्भकल्याणक उत्तर रूप, सोमवार 6 दिसम्बर को जन्म कल्याणक महोत्सव, मंगलवार 7 दिसंबर को तप कल्याणक महोत्सव, बुधवार 8 दिसम्बर को केवलज्ञान कल्याणक महोत्सव एवं गुरुवार 9 दिसम्बर को निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया जावेगा। संम्पूर्ण महोत्सव अयोध्या नगरी, उत्सव मैरिज लॉन, छिन्दवाड़ा रोड, परासिया से संम्पन्न होंगे। मंगल महोत्सव को लेकर परासिया नगर में अपार खुशियां एवं उत्साह का वातावरण बना हुआ। जिसमे सकल जैन समाज के साथ धर्मप्रेमी बंधुओं से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सकल दिगम्बर जैन समाज परासिया के श्रावक – श्राविकाओं द्वारा की गई है।