नौकरी दिलाने के नाम पर करता रहा कुकर्म ..

लोकायुक्त पुलिस का नाम सुनते ही लोगो में दहशत हो जाती है ! यहाँ काम करने बालों की पहचान लगभग सार्वजानिक नही होती है ! परन्तु अपने रुतबे का बेजा इस्तेमाल कर किसी मासूम युवक का शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है ! जहाँ एक ३२ बर्षीय युवक का आरोप है की उसकी नौकरी लगाने के बहाने लोकायुक्त कार्यवाह इंस्पेक्टर उसका शरीरीक शोषण 3 महीने तक करता रहा ! बेरोजगारी और पेट की तपिस शांत करने के लिए वह यह सब करने के लिए मजबूर था ! इससे एक बात निकल कर सामने आई है की प्रदेश में रोजगार पाने के लिए बेरोजगार किस हद तक समझौता करने के लिए मजबूर हो रहे है ! परन्तु इन सब से न तो सरकार को कोई फर्क पड है और ना ही राजनेताओ की मोती चमड़ी के कानों में जूं रेंग रही है ….

प्रदेश के ग्वालियर लोकायुक्त के कार्यवाह इंस्पेक्टर पर संगीन आरोप लगा है। ग्वालियर में पदस्थ इंस्पेक्टर ने नौकरी का झांसा देकर 32 साल के युवक के साथ कुकर्म किया है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने तीन महीने तक उसके साथ कुकर्म किया है।

पीड़ित व्यक्ति ने आधी रात में आरोपी के खिलाफ यूनिवर्सिटी थाने में मामला दर्ज करवाया है। इसके बाद लोकायुक्त कार्यालय में हड़कंप मच गया है। पीड़ित के आरोपों पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लोकायुक्त में पदस्थ कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव ने नाका चंद्रबनी इलाके में रहने वाले एक 32 साल के शख्स को नौकरी का झांसा देकर 3 महीने तक कुकर्म किया। कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद लोकायुक्त में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ था। इन दिनों कार्यवाहक इंस्पेक्टर के पद पर कार्य कर रहा है।

पीड़ित शख्स ने बताया कि सुरेंद्र सिंह यादव ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुरेंद्र सिंह यादव पीड़ित शख्स को अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद सुरेंद्र सिंह यादव ने लगातार तीन महीने तक कई बार शख्स का शारीरिक शोषण किया। सिटी सेंटर में स्थित होटल लैंडमार्क में ले जाकर भी शख्स के साथ कार्यवाहक इंस्पेक्टर ने कुकर्म कर दिया।

नौकरी नहीं मिलने और बार-बार शारीरिक शोषण होने से परेशान शख्स ने रविवार को आधी रात के वक्त यूनिवर्सिटी थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव के खिलाफ धारा 377 और 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित ने जब आरोपी से दूरी बनाने की कोशिश की तो उसने वर्दी का रौब भी दिखाया है। यूनिवर्सिटी थाना ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वह अभी फरार चल रहा है। मिडिया रिपोर्ट