नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में लड़की गिरफ्तार ..

हम जो मामला आपको पड़ने जा रहे है ! एकबारगी आप सुनकर जरुर चौंक जायेंगे की समाज में ऐसा भी हो रहा है और वह भी हमारे देश में ? इससे भी ज्यादा आश्चर्यजनक बात है तो यह है कि मामला हमारे प्रदेश का है …!  लोगों का मानना है कि कोरोना काल में जब सब कुछ बंद था तो उस समय बच्चों की पढाई ऑन लाइन हो रही थी ! उस काल में बच्चों ने कितना पढ़ा यह तो अन्वेषण का बिषय हो सकता है ! परन्तु जो गंदगी यू ट्यूव में चौबीसों घंटो तैरती रहती है जिसे मासूमों में अनजाने में ग्रहण की उसी का नतीजा आज हमारे सामने परिलक्षित हो रहा है और हमें आगे भी इसके परिणामों को भोगने के लिए तैयार रहना ही होगा !  अभी भी स्कूलों में बच्चों को होम वर्क या जरुरी सूचनाये मोबाईल पर ग्रुपों के माध्यम से भेजी जा रही है ! ये अगर बंद नही हुई तो परिणाम और भी भयावह होंगे …

दुष्कर्म का अनूठा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पडोसी राज्य छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की 22 साल की एक लड़की को नाबालिग लड़के से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

लड़की ने छत्तीसगढ़ जशपुर जिले के 17 साल के एक लड़के को मध्य प्रदेश के एक ईंट भट्टे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

छत्तीसगढ़ जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र निवासी नाबालिग लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ दुष्कर्म व बंधक बनाने के अपराध में केस दर्ज किया है।  घटना नवंबर 2021 की है। लड़के के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 28 जुलाई 2022 को केस दर्ज किया।

पीड़ित लड़के ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी लड़की जूही डोम उसे बहला-फुसलाकर मध्य प्रदेश के एक अज्ञात ईंट-भट्ठे पर ले गई थी। वहां उसने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। जब उसने संबंध बनाने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की गई। थाना पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी जूही डोम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पीड़ित लड़के के पिता द्वारा कराई गई शिकायत के अनुसार उनका 17 साल का बेटे 8 नवंबर 2021 की रात लापता हो गया। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना पत्थलगांव में धारा 363 के तहत 27 जुलाई 2022 को अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।  मिडिया रिपोर्ट