नगर निगम के वॉट्सएप ग्रुप में पोर्न विडियो शेयर , मचा हडकंप ..

शासकीय विभागों ने आजकल लगभग सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों अधिकारियों को समय समय पर शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशो को विभागीय कर्मचारियों को अवगत कराने के लिए विभागीय वॉट्सएप ग्रुप बना रखे है परन्तु जरा सी लापरवाही से बबाल खड़ा हो जाता है ! ऐसा ही कुछ नगर निगम कमिश्नर ग्वालियरके विभागीय वॉट्सएप ग्रुप पर पी एच ई के असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न विडियो शेयर कर हड़कंप मचा दिया। इंजीनियर द्वारा भेजा गया चार मिनट का सुहाग रात का अश्लील वीडियो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है….

नगर निगम कमिश्नर ग्वालियर के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप पर पी एच ई के असिस्टेंट इंजीनियर ने पोर्न विडियो शेयर कर हड़कंप मचा दिया। इंजीनियर द्वारा भेजा गया चार मिनट का सुहाग रात का अश्लील वीडियो पूरे विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ऑफिशियल ग्रुप में वीडियो शेयर होने के बाद अश्लील वीडियो क्लिप कई और ग्रुप में शेयर हो गई। ग्रुप में सुहागरात का वीडियो शेयर होने के बाद कामकाज की जगह अधिकारी वीडियो की चर्चा में मशगूल हो गए।

निगम आयुक्त के संज्ञान में मामला आने के बाद उन्होंने वीडियो शेयर करने वाले इंजीनियर से तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम को इंजीनियर डीके गुप्ता (उम्र 59 साल) ने आदेश-निर्देश जारी करने के लिए बनाए गए ऑफिशियल ग्रुप में चार मिनिट की सुहागरात की क्लिप शेयर कर दी। इंजीनियर की हरकत सामने आने के बाद आयुक्त किशोर कान्याल काफी नाराज हुए। उन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें सस्पेंड करने का पूछा। वहीं, इस मामले में इंजीनियर का कहना है कि वीडियो ग्रुप में गलती से शेयर हो गया है, हालांकि गलती मानने के बाद भी उन्होंने ग्रुप से अश्लील वीडियो को डिलीट नहीं किया और वीडियो लगातार दूसरे ग्रुप्स में शेयर होता रहा।

नगर निगम में अफसरों और कर्मचारियों के कामकाज पर निगरानी के लिए कई ऑफिशियल ग्रुप बनाए गए हैं। जिस ग्रुप में अश्लील वीडियो क्लिप शेयर हुआ है उस ग्रुप में सभी इंजीनियर और विभाग प्रमुख जुड़े हैं। इस ग्रुप का संचालन खुद निगमायुक्त किशोर कान्याल करते हैं। निगमायुक्त ग्रुप में अफसरों के लिए आदेश-निर्देश जारी करते हैं, बताया जा रहा है कि इसी ग्रुप में नगर निगम के पी एच ई विभाग के सहायक यंत्री डीके गुप्ता ने बीते दिनों चार मिनिट का वीडियो शेयर किया था। अश्लील वीडियो में सुहागरात का सीन दिखाया गया है। इंजीनियर के भेजे वीडियो के सामने आने के बाद ग्रुप में हड़कंप मच गया, वायरल होते-होते वीडियो निगमायुक्त तक पहुंचा,जिस पर वह काफी नाराज हुए।

इस घटना से आहत निगम आयुक्त ने इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिसमे उन्होंने लिखा की  12 जून 2022 को आपके द्वारा नगर निगम के आधिकारिक वॉट्सएप ग्रुप पर वीडियो शेयर किया है, जो आपत्तिजनक होने के साथ अन्य सेवकों पर विपरीत उदाहरण पेश करता है। आप शासकीय सेवक हैं, अत: आपका यह कृत्य शासकीय सेवकों के लिए निर्धारित नियमों के खिलाफ है। क्यों न आपके खिलाफ इस नियम के तहत सस्पेंड की कार्रवाई कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर मुझे लिखित में दें। अन्यथा आपके खिलाफ नियम के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आब देखना होगा की यह मामला कहाँ तक जात है और इसपर क्या कार्यवाही होती है